टीवी मसाला

धोखा खाने के बावजूद Adil Khan को तलाक नहीं देंगी Rakhi Sawant, बोलीं- 'उसने मुझे कोर्ट में भी धमकी दी'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 15, 2023, 09:33 AM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी में बड़ी दरार आ गई है। राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में हैं और उनपर कार्यवाही चल रही है। इन सब के बीच राखी सावंत ने बताया है कि वह आदिल को तलाक नहीं देंगी।

Image

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। बीते कुछ दिनों से वह अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ही उन्होंने आदिल खान के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद उनके पति ने राखी के साथ पहले शादी को इनकार किया फिर कुछ दिनों बाद मान भी लिया है। हालांकि स्टोरी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर राखी की शादिशुदा जिंदगी में तूफान आ गया है। राखी सावंत ने आदिल खान पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया, जिसके साथ ही उन्होंने आदिल पर धोखाधड़ी और पैसे हथियाने के भी कई गंभीर आरोप जड़े हैं। इन सब आरोपों के बाद राखी ने पुलिस में FIR भी दर्ज करवाई।

जिसके बाद आदिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी भी वह पुलिस की हिरासत में हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह आदिल को तलाक नहीं देने वाली हैं।

आदिल खान को तलाक नहीं देंगी राखी सावंत

राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं, 'मैं आदिल खान को तलाक नहीं दूंगी। वह मुझे बार-बार धमकी देता आया है, घर में बाहर। आज तो उसने कोर्ट में भी मुझे धमकी दी है। इसके साथ ही राखी सावंत ने आगे बताया कि आदिल खान सिर्फ फेम पाने के लिए ही उसके साथ था। वह सलमान खान और शाहरुख खान को भी रिप्लेस करना चाहता था।

सोशल मीडिया पर नाराज हुए लोग

वहीं दूसरी तरफ अब सोशल मीडिया यूजर्स राखी सावंत और आदिल खान के केस को ड्रामा बता रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि अब इन लोगों को पब्लिसिटी बंद कर देनी चाहिए। राखी सावंत की वजह से जिन औरतों के साथ में यह सच में होता है, उनको भी अब शक की नजरों से देखा जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article