टीवी मसाला

Adil Khan ने चंद पैसों के लिए बेचे Rakhi Sawant के न्यूड वीडियो!! एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Adil sells Rakhi's Nude Videos: टीवी की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने मीडिया के सामने खुलासा किया है कि आदिल खान ने उनके न्यूड वीडियोज चंद पैसों के लिए बेच डाले हैं। राखी सावंत ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि उन्हें लगातार धमकियां आ रही हैं कि अगर वो चुप नहीं हुईं तो उनके वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

Image

Adil Khan ने चंद पैसों के लिए बेचे Rakhi Sawant के न्यूड वीडियो!! एक्ट्रेस ने किया खुलासा

KEY HIGHLIGHTS
राखी सावंत को मारता था आदिल खान
आदिल ने बेच डाले राखी सावंत के न्यूड वीडियो
राखी सावंत चाहती हैं कि आदिल को उसके किए की सजा मिले

Adil sells Rakhi's Nude Videos: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत मीडिया के सामने आकर लगातार ऐसे-ऐसे खुलासे कर रही हैं कि लोग दंग रह जा रहे हैं। राखी सावंत ने बीते दिनों बताया कि आदिल खान पिछले 7-8 महीनों से उन्हें मार रहे हैं, जिसके बारे में वो लगातार चुप रहीं। राखी ने लोगों के सामने सबूत भी पेश किए, जिनमें उनके शरीर पर पड़े जख्म साफ-साफ देखे जा सकते थे। इन खुलासों के बाद अदाकारा राखी सावंत ने ऐसा सनसनीखेज आरोप आदिल पर लगाया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। राखी ने कहा है कि आदिल ने उनके न्यूड वीडियोज लोगों के बेचे हैं।

चंद पैसों के लिए आदिल ने बेच डाले राखी के न्यूड वीडियो

अदाकारा राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि आदिल खान ने चंद पैसों के लिए उनके न्यूड वीडियोज बेच डाले हैं। आदिल के साथ राखी ने खुद ये वीडियो शेयर किए थे या आदिल ने इन्हें चुपके से शूट किया, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन अदाकारा के इस खुलासे ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है। अदाकारा राखी सावंत ने यह भी खुलासा किया है कि लोग उन्हें धमकिया दे रहे हैं कि अगर वो चुप नहीं रहती हैं तो उनके न्यूड वीडियोज इंटरनेट पर वायरल कर दिए जाएंगे।

क्या आदिल को सजा मिलने के बाद उनके साथ रहेंगी राखी सावंत?

अदाकारा राखी सावंत से मीडिया ने पूछा कि क्या वो आदिल खान के साथ अब भी रहना चाहती हैं तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। राखी सावंत ने कहा 'मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं बोलना चाहती हूं। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि अभी आदिल को उसके किए की सजा मिले।' राखी सावंत ने यह दावा भी किया है कि आदिल खान की पहले से एक बीवी है और उनके रहते वो किसी दूसरी महिला से इश्क लड़ा रहे थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article