टीवी मसाला

Rakhi Sawant का आदिल खान पर तंज, बोलीं- अगर मुझे ना अपनाया तो ये Love Jihad है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 14, 2023, 07:38 PM IST

राखी सावंत और आदिल की शादी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि आदिल मुझे क्यों नहीं अपनाना चाहता है। उसके लिए मैंने इस्लाम तक कबूल किया। अगर वो मुझे नहीं अपनाता है तो ये लव जिहाद ही है।

Image

rakhi and adil (credit pic: instagram)

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) लंबे समय से एक- दूसरे के साथ हैं। कुछ समय पहले राखी ने आदिल के साथ अपने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। राखी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया था कि हमारी शादी 7 महीने पहले हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने निकाह का वीडियो भी शेयर किया थाी। हालांकि आदिल ने शादी की खबरों से साफ इनकार किया है। उन्होंने मीडिया के सामने अभी तक शादी को नहीं माना है। आदिल ने कहा कि मुझे कुछ दिनों का समय चाहिए। मैं खुद इस बारे में आप सबसे बात करूंगा।

राखी सावंत लगातार मीडिया से बातचीत कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही मुश्किल समय है। एक तरफ मेरी मां बीमार है और दूसरी तरफ मेरा पति इस शादी को नहीं मान रहा है। राखी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लव जिहाद के बारे में बात की।

राखी ने अपनी और आदिल की शादी को बताया लव जिहाद

एक्ट्रेस ने कहा, देखिए इसके बारे में तो मैं कुछ नहीं बोलना चाहूंगी। आदिल मुझे नहीं अपनाएंगे तो लव जिहाद ही होता है। अगर वो मुझे अपना लेंगे तो लव मैरिज होता है, निकाह होता है। मैं अल्लाह से ये गुजारिश करूंगी कि मैंने आपको अपना है खुदा। मुझे तो नहीं पता क्या है। मैंने सचे मन से निकाह किया है। या तो आदिल मुझे अपना ले या आप मुझे ऊपर उठा लें। बस अब ये कलंक मुझसे सहन नहीं होता है। ये मेरा प्यार है, कलंक नहीं है। मैंने निकाह किया है। ये कोई कलंक नहीं है। सच्चाई से जीना चाहती हूं। या आदिल मुझे अपना ले ये खुदा मुझे मौत दे दे।

राखी और आदिल खान की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। फैंस चाहते हैं कि राखी का घर दोबारा बस जाए। आदिल उन्हें अपना ले। एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल समय है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article