Rakhi - Adil Liplock Video: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) से शादी कर ली हैं। दोनों की शादी सुर्खियों में हैं। राखी ने आदिल से 7 महीने पहले सीक्रेट वेडिंग की थी। एक्ट्रेस ने आदिल संग अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद राखी ने कहा था कि हमारी शादी हो गई है। लेकिन आदिल इस शादी को मानने से इनकार कर रहा है। राखी इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर आदिल संग अपने वीडियो शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर आदिल संग लिपलॉक करते हुए वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में आदिल और राखी एक ब्रांड के लिए शूट कर रहे हैं। राखी पिंक कलर के ऑफ शोल्डर थाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आदिल भी ब्लैक कलर के शिमरी सूट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में आदिल और राखी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों ने कैमरे के सामने लिपलॉक किया। आदिल कैमरा के सामने थोड़ा शर्मा जाते हैं। राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राखी और आदिल का लिपलॉक वीडियो वायरल
राखी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, आदिल आप मेरे हो। राखी के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को नजर आने लगने की दुआ की। वहीं, कुछ लोग राखी के ड्रेसिंग स्टाइल पर सवाल उठा रहे हैं। आदिल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में राखी सावंत के साथ शादी करने की बात अभी कबूली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी 10 -12 दिन का समय चाहिए। मैं आप लोगों से खुद इस शादी के बारे में बात करूंगा। आपको बता दें कि राखी सावंत की मां काफी बीमार है। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं।
