टीवी मसाला

Rahul Vaidya ने ट्रोलिंग के बीच विराट कोहली के फैंस को फिर कहा जोकर, पोस्ट शेयर कर उड़ाई खिल्ली

Rahul Vaidya Once Again Slams Virat Kohli Fans: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी राहुल वैद्य इन दिनों विराट कोहली और उनके फैंस से पंगा लेने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हैरत की बात तो यह है कि ट्रोलिंग के बाद एक बार फिर से राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को जोकर कहा है।

Image

राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को फिर कहा जोकर

Rahul Vaidya Once Again Slams Virat Kohli Fans: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी राहुल वैद्य ने 'इंडियन आइडल' और 'बिग बॉस 14' से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। राहुल वैद्य इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं, जहां रहकर वह लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। लेकिन हाल ही में राहुल वैद्य क्रिकेटर विराट कोहली से पंगा लेने के कारण चर्चा में आ गए हैं। राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर बताया था, जिसके बाद से ही वह ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं। राहुल वैद्य ने इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली के फैंस उनकी पत्नी और उनकी बीवी को भी अपशब्द कहने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच राहुल वैद्य ने एक बार फिर से विराट कोहली के फैंस की खिल्ली उड़ाई है।

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के फैंस के एक कदम पर उन्हें फिर से 'जोकर' का टैग दिया है। दरअसल, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के फैंस को लेकर खबर है कि उन्होंने विराट कोहली के पोस्टर के सामने तीन बकरों की कुर्बानी दी। इसपर कमेंट करते हुए राहुल वैद्य ने लिखा, "एक जोकर हमेशा ही जोकर रहता है। ये तो बहुत गलत हुआ। दो कौड़ी के जोकर।" राहुल वैद्य ने इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने 'जोकर' सॉन्ग को बैकग्राउंड में लगाकर कहा था कि पता नहीं क्यों आजकल ये गाना मुझे बहुत पसंद आ रहा है।

राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को कहा जोकर

राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को कहा जोकर

विराट कोहली ने किया राहुल वैद्य को ब्लॉक

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया था कि विराट कोहली ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है, जिसकी वजह खुद सिंगर भी नहीं जानते हैं। राहुल वैद्य ने कहा कि वह उनके फैन हुआ करते थे और क्रिकेटर के तौर पर आज भी उनका सम्मान करते हैं। लेकिन बतौर इंसान विराट कोहली उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article