Exclusive Rahul Vaidya Open Up ON Calling Virat Kohli And His Fans Jokers: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 14' और 'इंडियन आइडल' से सुर्खियां बटोरने वाले राहुल वैद्य हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के कारण चर्चा में आ गए हैं। राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के फैंस को उनसे बड़ा जोकर कहा था। राहुल वैद्य ने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में ये भी बताया था कि विराट कोहली के फैंस ने उनकी बीवी और बहन को अपशब्द कहना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में जूम संग बातचीत के दौरान राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने इस बात की वजह जाहिर की है। राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली उन्हें बतौर इंसान बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने विराट कोहली के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "विराट कोहली ने किसी वजह से मुझे ब्लॉक कर दिया था। मुझे कारण के बारे में पता तक नहीं है। मैं उनका फैन हुआ करता था। मैं अभी भी एक क्रिकेटर का फैन हूं, लेकिन मैं एक इंसान के तौर पर उन्हें पसंद नहीं करता हूं। बीते दिन मैंने एक मजाकिया स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा था कि विराट ने अवनीत कौर के फैन पेज की फोटो लाइक की। उसके बाद उन्होंने सफाई दी कि ये एल्गोरिदम ग्लिच की वजह से हुआ है। तो जाहिर तौर पर मैं ब्लॉक हूं क्योंकि एल्गोरिदम ने विराट कोहली की ओर से मुझे गलती से ब्लॉक कर दिया होगा।"
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने विराट कोहली के फैंस के हाथों ट्रोल होने पर कहा, "तो उनके फैंस ने मुझे अपशब्द कहना शुरू कर दिया। तो मुझे एक सिंपल स्टेटस लगाना पड़ा, जिसमें मैंने उन्हें बगैर कुछ बुरे शब्दों का इस्तेमाल किये 'जोकर' कहा। अब मैं ट्रोल हो रहा हूं, मेरी पत्नी और बहन को ट्रोल किया जा रहा है। वो गालियों के साथ ट्रोल कर रहे हैं और मेरी मां और बहन को भी गलत बातें कह रहे हैं। ये बहुत आम हो चुका है अब। तो जोकरों से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।"
