Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक मोटरसाइकिल की पिकअप वाहन से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।
बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर
पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा बिडवाल गांव के पास हुआ। मोटरसाइकिल पर चार चचेरे भाई-बहनों सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी बिडवाल गांव के पास उनकी बाइक की पिकअप वाहन से आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भयंकर थी कि चारों की मौत हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
