Devon Ke Dev Mahadev Actress Puja Banerjee Expecting Second Baby: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूजा बनर्जी यूं तो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन 'देवों के देव महादेव' की पार्वती बनकर पूजा बनर्जी सबके दिलों पर छा गईं। पूजा बनर्जी इन दिनों छोटे पर्दे से तो दूर हैं, लेकिन व्लॉग साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। वहीं हाल ही में पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने व्लॉग के जरिए ही फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। यह भी पढ़ें: TV के इन मशहूर कपल पर लगा किडनैपिंग का आरोप, कुछ दिन पहले हुए हैं कंगाल!

फोटो क्रेडिट- पूजा बनर्जी व्लॉग
पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) के व्लॉग में देखने को मिला कि कपल ने साथ मिलकर अपने परिवार को भी सरप्राइज दिया। वहीं उनके घर में नन्हा मेहमान आने की खुशी में फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने पहले जहां अप्रैल 2020 में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 15 नवंबर, 2021 को उन्होंने बंगाली रीति-रिवाजों से गोवा में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत एक शो 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के दौरान हुई थी।
