टीवी मसाला

Priyanka Chopra-Nick Jonas को अचानक छोड़ना पड़ा 166 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला, विक्रेता के खिलाफ किया केस

Priyanka Chopra And Nick Jonas Had To Leave Their 165 Crore Bungalow: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजिलिस में आलीशान घर खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 165 करोड़ रुपये है। लेकिन हाल ही में प्रियंका और निक को उस घर को अचानक छोड़ना पड़ा है।

Image

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस को छोड़ना पड़ा आलीशान घर

Priyanka Chopra And Nick Jonas Had To Leave Their 165 Crore Bungalow: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही पति निक जोनस संग अमेरिका में रह रही हैं। वह अभी तक कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में हाथ भी आजमा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में आलीशान घर खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 165 करोड़ रुपये है। यूं तो प्रियंका और निक अपने आलीशान घर में ऐश से रह रहे थे। लेकिन अचानक ही उन्हें उस बंगले को छोड़ना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने अपना आलीशान घर 2019 में खरीदा था। इस घर से जुड़ी तस्वीरें अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं। लेकिन प्रॉपर्टी में पानी लीक होने के कारण कपल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी लीक होने के कारण घर के अलग-अलग हिस्सों में सीलन तक आ गई है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मामले को कोर्ट में ले जाने का फैसला किया। उनका कहना है कि इस सीलन से परिवार के स्वास्थ्य पर मुसीबत आ सकती है।

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और निक जोनस को घर खरीदने के कुछ दिनों बाद से ही इन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर घर में मौजूद पूल और स्पा में ज्यादा परेशानी हो रही है। इसके अलावा बार्बिक्यू और डेक जैसी जगहों पर भी पानी लीक होने लगा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निकस जोनस ने मामले पर कानूनी कार्रवाई करते हुए भरपाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को ठीक कराने में 13 से 20 करोड़ रुपये तक का खर्च आया है, जो कपल ने वापिस मांगा है। बता दें कि प्रियंका और निक ने मई 2023 में ही केस दर्ज कराया था।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article