टीवी मसाला

Ankit Gupta संग ब्रेकअप की अफवाहों पर Priyanka Chahar Choudhary ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'काश मैं और वो...'

Priyanka on rumors of breakup With Ankit Gupta: कई दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का अंकित गुप्ता से ब्रेकअप होने की खबरें आ रही हैं। अब प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।

Image

Priyanka Chahar Choudhary on rumors of breakup With Ankit Gupta

Priyanka Chahar Choudhary on rumors of breakup With Ankit Gupta: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने 'उडारियां' सीरियल में काम कर लोगों के बीच असली पहचान बनाई। इस सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ अंकित गुप्ता ने लीड रोल निभाया था। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। इस सीरियल काम करने के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्त भी हो गौ थी। रिपोर्ट्स आने लगी थीं प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) कथित तौर पर डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं। कई दिनों से अंकिता गुप्ता संग प्रियंका चाहर चौधरी के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं। अब इन अफवाहों पर प्रियंका चाहर चौधरी ने रिएक्शन दिया है।

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने जब एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया तो फैन्स भी हैरान रह गए थे। इसके बाद पत्रकार विक्की लालवानी ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। प्रियंका कथित तौर पर गुस्से में उनके घर से बाहर चली गई थीं। अब प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकिता गुप्ता संग ब्रेकअप की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'अगर काम को निजी मामलों जितना ही तवज्जो मिले, तो यह इंडस्ट्री कभी रुकेगी नहीं।'

Priyanka Chahar Choudhary's Post

Priyanka Chahar Choudhary's Post

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता को रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा निर्मित शो में देखा जाने वाला था। ब्रेकअप होने के बाद अंकित ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी ब्रेकअप की खबरों से तंग आ चुकी है। वो चाहती हैं कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ में ज्यादा इंटरेस्ट ना लें। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर खबरें थी कि 'नागिन 7' में नजर आ सकती हैं लेकिन बाद में उन्होंने इस बात का खंडन कर दिया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article