Priyanka Chahar Choudhary & Ankit Gupta: बीती रात टीवी के पसंदीदा कपल में से एक सरगुन मेहता और रवि दुबे ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में टीवी के कई जाने माने चेहरे नजर आए थे। इस पार्टी में सभी सितारों ने जमकर मौज मस्ती की थी। सरगुन और रवि के दिवाली बैश में जिन्होंने ध्यान खींचा वो थे प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता। जी हाँ, दोनों सरगुन और रवि के काफी करीबी दोस्त हैं। कपल ने ही प्रियंका और अंकित को सीरियल 'उडारियां' से दर्शकों की फेवरेट जोड़ी बनाया। अब इस पार्टी में दोनों की राहें टकराईं ब्रेकअप के बाद। यहाँ देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो।
सरगुन मेहरा और रवि दुबे की दिवाली बैश में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) पहुंचे। दोनों अलग-अलग समय पर पहुंचे लेकिन पेप्स उन्हे साथ देखने के सपने देखे। जहां एक तरफ प्रियंका ने ऑफ शोल्ड ब्लैक साड़ी तो अंकत गुप्ता ने ब्लैक इनडो-वेस्टर्न पहना हुआ था। दोनों अपने अपने ब्लैक आउटफिट में काफी सुंदर लग रहे थे। रुमर्स हैं कि प्रियंका और अंकित इस पार्टी के चलते एक छत के नीच आए लेकिन दोनों ने एक दूजे को इग्नोर करना समझा। जिस कमरें या जगह में प्रियंका चाहर चौधरी मौजद थी वहाँ अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) नहीं गए। बता दें इसी साल के शुरुआत में प्रियंका और अंकित का ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने एक दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया। सिर्फ यही नहीं पहले अंकित और प्रियंका सीरियल 'तेरे हो जाएं हम' में नजर आने वाले थे लेकिन ब्रेकअप के बाद ये प्रोजेक्ट ठंडे बिस्तरे में चला गया। इस सीरियल को सरगुन मेहता और रवि दुबे ही प्रोड्यूस करने वाले थे।
प्रियंका और अंकित के ब्रेकअप से फैंस को बड़ा झटका मिला था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई थी जिसमें अंकित संग ब्रेकअप के बाद प्रियंका चाहर चौधरी पार्टी में एक आदमी संग कोजी हो रही थीं। लोगों का मानना है कि प्रियंका अंकित से मूवऑन कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' में नजर आने वाली हैं।
