TV की इन 7 एक्ट्रेस ने बिग बजट फिल्मों को एक सेकंड में मारी लात, बॉलीवुड के बड़े मेकर्स को दिखाया ठेंगा

These TV Actresses Rejected Bollywood Films: टीवी इंडस्ट्री के कलाकार बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने फिल्मों को ठुकराया है। आज ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Jun 19 2026, 17:08 IST
इन एक्ट्रेसेस से ठुकराईं फिल्मेंImage Credit : Instagram01 / 08

इन एक्ट्रेसेस से ठुकराईं फिल्में

These TV Actresses Rejected Bollywood Films: टीवी इंडस्ट्री के कलाकार के आज के समय में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। काम से लेकर पॉपुलैरिटी तक में... आज टीवी स्टार्स अपनी जगह बना चुके हैं। कई टीवी स्टार्स बॉलीवुड फिल्मों में अच्छा खासा काम भी कर रहे हैं, लेकिन एक सच्चाई ये भी हैं कि कुछ कलाकार बॉलीवुज में जाना ही नहीं चाहते। टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों को ठुकराया है। कई कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में काम ही नहीं करना चाहते हैं।

सुरभि चंदना Image Credit : Instagram02 / 08

सुरभि चंदना

सुरभि चंदना अब एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बन गई हैं। सुरभि काफी समय से बतौर एक्ट्रेस स्क्रीन से दूर हैं और एक्ट्रेस को फिल्मों के भी ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन सुरभि ने फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया।

प्रीतिका रावImage Credit : Instagram03 / 08

प्रीतिका राव

अमृता राव की बहन प्रीतिका राव को फिल्म आशिकी 2 का ऑफर मिला था लेकिन इस ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया। प्रीतिका ने इस हिट फिल्म को करने से मना कर दिया था, जिसके बाद ही फिल्म में श्रद्धा कपूर की एंट्री हुई थी।

अंकिता लोखंडेImage Credit : Instagram04 / 08

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे टीवी के बाद बॉलीवुड में नजर आ चुकी हैं। वह फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और बाघी 3 में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, अंकिता ने कई फिल्मों को ठुकराया है। दावा है कि अंकिता को हैप्पी न्यू ईयर और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों का ऑफर मिला, जो उन्होंने ठुकरा दिया था।

दीपिका कक्कड़Image Credit : Instagram05 / 08

दीपिका कक्कड़

इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ का नाम भी शामिल है। दीपिका एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह टीवी की हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। दीपिका को कई फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। दावा है कि एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन्स की वजह से फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था।

दृष्टि धामीImage Credit : Instagram06 / 08

दृष्टि धामी

एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने कई टीवी शोज किए हैं, लेकिन उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आए हैं। दावा है कि उन्हें सिंघम रिटर्न्स ऑफर हुई थी, लेकिन दृष्टि धामी ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। दृष्टि अब ओटीटी पर वेब शोज में भी दिखाई दे रही हैं।

अदा खानImage Credit : Instagram07 / 08

अदा खान

अदा खान टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी एक्टिंग कमाल की हैं। अदा सालों से टीवी में काम कर रही हैं और उन्हें फिल्में भी ऑफर हुई हैं, लेकिन अदा ने फिल्मों को हमेशा ठुकराया है। अदा का मानना है कि वह फिल्मों के लिए तैयार नहीं हैं।

एरिका फर्नांडिसImage Credit : Instagram08 / 08

एरिका फर्नांडिस

इस लिस्ट में एरिका फर्नांडिस का नाम भी शामिल है। एरिका को कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं, लेकिन वह टीवी में खुश हैं। एरिका फिल्में नहीं करना चाहती हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!