टीवी मसाला

'मुझे उसे रोकना चाहिए था' 370 की बिरयानी विवाद पर Pranit More ने दिया पहला रिएक्शन, वीडियो शेयर कर मांगी माफी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2026, 11:27 AM IST

Pranit More on 370 Biryani Controversy: प्रणित मोरे ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रणित मोरे 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान पर माफी मांगी है।

Image

प्रणित मोरे ने विवाद पर दिया पहला बयान (Image Source: Pranit More Instagram)

Pranit More on 370 Biryani Controversy: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss) से नाम कमाने वाले प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में प्रणित मोरे के शो से एक वीडियो सामने आया था, जिसको लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान की वजह से प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान का विरोध किया। अब इन सब के बाद प्रणित मोरे इस मामले पर प्रणित मोरे का पहला बयान सामने आया है। तो चलिए जानते हैं प्रणित मोरे ने इस मुद्दे पर क्या बोला है।

प्रणित मोरे ने मांगी माफी

प्रणित मोरे एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान पर पहली बार रिएक्शन दिया है। आपको बता दें कि प्रणित मोरे के शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने 370 रुपये की बियरानी वाला बयान दिया था, जिसके बाद विवाद हो गया था। अब इस मुद्दे पर बात करते हुए प्रणित मोरे ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर काफी समय से बात करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टग्राम सस्पेंड हो गया था। मुझे एक वीडियो की वजह के काफी लोगों के गुस्से और नफरत का सामना करना पड़ा, ये मैं डिजर्व करता हूं। मुझे उस लड़के को मुझे रोकना चाहिए था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया। इस वजह से जिसको भी दुख पहुंचा है उन सब से माफी मांगना चाहता हूं।' प्रणित मोरे ने आगे कहा कि 'आप मुझे एक मौक जरूर दें, मैं अच्छा इंसान बनकर दिखाऊंगा। मैं अपने ऊपर और कंटेंट काम कर रहा हूं। आपको मेरे अंदर और कंटेंट में आने वाले समय में बदलाव दिखेगा।'

कई स्टार्स ने भी किया विरोध

प्रणित मोरे के शो से सामने आए वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। आम लोगों के साथ-साथ कई स्टार्स ने भी इसका जमकर विरोध किया था। प्रणित मोरे के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article