Sunil Pal On Pranit More: मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रणित मोरे के शो में 370 वाली बिरयानी के बदले में लड़की से हिसाब लेने की बात एक शख्स ने की थी। ये बात लोगों को जरा भी बर्दाश्त नहीं हुई। प्रणित ने भी इस पर लड़के को टोका नहीं, जिस वजह से लोगों का गुस्सा प्रणित पर निकल रहा है। टीवी के तमाम स्टार्स कॉमेडियन को भर-भरकर सुना रहे हैं और अब सुनील पाल ने भी अपनी भड़ास निकाली है। सुनील पाल ने ऐसे कॉमेडियन को चलते फिरते आतंकवादी का टैग दिया है।
प्रणित मोरे पर फूटा सुनील पाल का गुस्सा
सुनील पाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रणित मोरे को भर-भरकर सुनाया है। सुनील पाल ने कहा, 'कॉमेडी के नाम पर आए दिन लड़के लड़कियां माइक पकड़कर हमारे दर्शकों के सामने या यूं कहूं कि जैंजिस के सामने जो करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनका घर तो चल जाता है। उनका फैशन तो पूरा हो जाता है, लेकिन हमारे देश का भविष्य, जिन्हें मैं चलता फिरता देश का फेस्टिवल कहता हूं। ऐसे हमारे युवाओं को बिगाड़ने का काम हो रहा है। इसी वजह से ऐसे लोगों को मैं हमारे समाज का चलता फिरता आतंकवादी कहता हूं। जो इंसान समझ में नहीं आता, वो समाज में नहीं आता।'
pranit more (photo credit- instagram)
