टीवी मसाला

'मारकर पीटकर करके...' प्रिंस नरूला ने रजत दलाल की उड़ाईं धज्जियां, एल्विश यादव संग लड़ाई की बताई सच्चाई

Prince Narula On Rajat Dalal And Elvish Yadav: रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला का कई स्टार्स संग पंगा हुआ है. हाल ही में प्रिंस ने रजत दलाल और एल्विश यादव संग हुए विवाद पर खुलकर बात की. इस मौके पर उन्होंने प्रिंस की धज्जियां उड़ाई हैं.

Image

instagram- photo credit

Prince Narula On Rajat Dalal And Elvish Yadav: टीवी इंडस्ट्री में प्रिंस नरूला रियलिटी शो के किंग बन गए हैं। वह कई रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं और हर बार रियलिटी शो की जान बन जाते हैं। आखिरी बार वह द 50 में नजर आए थे और यहां पर भी फिनाले तक पहुंचकर वह पीछे हट गए थे। इसके अलावा, प्रिंस नरूला का नाम कई स्टार्स के साथ लड़ाई-झगडे़ में रहा है, जिसमें एल्विश यादव और रजत दलाल दो बड़े नाम है। रजत संग प्रिंस का विवाद चल रहा है। हाल ही में उन्होंने दोनों स्टार्स संग लड़ाई पर खुलकर बात की है।

प्रिंस नरूला ने रजत दलाला को दिया जवाब

प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने द 50 की फिनाले टिकट शिव ठाकरे के नाम कर दी थी, जिस पर रजन दलाल ने उन्हें घेरा था। इसका जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा कि अभी रजत उस स्थान पर नहीं है जहां वह पहुंच चुके हैं। वह कई रियलिटी शो कर चुके हैं और उन्हें खुद को साबित करने की अब जरूरत नहीं हैं कि वह कौन है। उन्होंने कहा कि वह विवादों में रहकर नहीं लाइन में लगकर यहां तक पहुंचे हैं।
tv (13)

instagram- photo credit

रजत दलाल को प्रिंस नरूला ने किया टारगेट

इसके आगे उन्होंने रजत दलाल को टारगेट करते हुए कहा कि वह रजत जैसे लोगों को नेगेटिविटी पर डिपेंड नहीं हैं और जो इंसान लोगों को मारकर पीटकर करके आगे आया है और विवादों में रहकर पॉपुलर हुआ है। वह उससे अपनी तुलना नहीं करना चाहते। प्रिंस नरूला ने दावा किया कि आज के समय में कई ऐसे लोग हैं जिनका पास्ट काफी विवादों में रहता है और उनके साथ गंभीर विवाद हुए हैं। ऐसे लोगों को आज के समय आगे बढ़ाया जा रहा है और इस चीज से उन्हें नफरत है। प्रिसं नरूला ने ऐसे लोगों को आगे बढ़ाने की कोशिश को ही समाज के लिए गलत बताया है। उनका मानना है कि विवाद पैदा करने से लोगों का ध्यान और काम दोनों आसानी से मिल जाता है।
tv (14)

instagram- photo credit

एल्विश यादव विवाद पर बोले प्रिंस नरूला

द 50 में प्रिंस नरूला ने कई बार एल्विश यादव का नाम लिया और तब प्रिंस ने एल्विश के नाम से टीआरपी बटोरने का आरोप लगा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शो में पहले मैक्सटर्न ने ये मुद्दा उठाया और फिर बातचीत शुरू हुई। उन्हें नहीं लगता था कि मेकर्स ये चीजें दिखाएंगे क्योंकि उस लड़ाई का शो से कुछ लेना देना नहीं है। उस मौके पर मैक्सटर्न की तरफ से ही कई खुलासे हुए थे और उन्हें मैक्सटर्न से सहानुभूति रही है। प्रिंस ने दावा किया कि उनके और एल्विश के बीच की समस्या को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है।
End of Article