टीवी मसाला

Poonam Pandey Demise: पूनम पांडे के निधन से दोस्त करणवीर बोहरा को लगा सदमा, बोले- काश ये सच न हो...

Karanvir Bohra Reaction On Poonam Pandey Demise: मशहूर एक्ट्रेस और लॉकअप कंटेस्टेंट पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया है। उनके निधन से कंगना रनौत को भी झटका लगा है। वहीं अब मामले पर करणवीर बोहरा का भी रिएक्शन आया है। वह अभी भी इसपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

Image

पूनम पांडे के निधन से लगा करणवीर बोहरा को झटका

Karanvir Bohra Reaction On Poonam Pandey Demise: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और लॉकअप कंटेस्टेंट पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया है। उन्होंने 32 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपने होमटाउन कानपुर में आखिरी सांसें लीं। इस बात की पुष्टि खुद उनकी टीम ने की है। साथ ही इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर निधन की जानकारी भी दी। पूनम पांडे के निधन से उनके दोस्त और लॉकअप के को-कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) को झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि वह अभी भी मामले पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपने बोल्ड अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में रहती थीं। 'लॉकअप' में भी पूनम पांडे ने अपनी गेम से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस दौरान एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन पूनम के निधन से उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। करणवीर बोहरा ने पूनम पांडे को लेकर ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। प्रार्थना कर रहा हूं कि ये खबर सच न हो।" बता दें कि पूनम पांडे के निधन से कंगना रनौत भी शोक में हैं।

कंगना रनौत ने पूनम पांडे (Poonam Pandey) के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, "ये बहुत ही दुखद है। एक जवान महिला को कैंसर के कारण खोना तबाही जैसा है। ओम शांति।" बता पूनम पांडे ने साल 2013 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह फिल्म 'नशा' में नजर आई थीं। हालांकि डेब्यू से पहले ही पूनम पांडे खूब सुर्खियों में रहती थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article