Poonam Pandey Death: इन 9 गंभीर विवादों से घिरी थीं पूनम पांडे, जमाने के सामने किया था न्यूड होने का वादा

Poonam Pandey Top 9 Controversies: बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'लॉकअप' स्टार पूनम पांडे ने 32 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि वह कई विवादों में घिरी थीं, जिसमें गिरफ्तारी से लेकर शादीशुदा जिंदगी में आई उथल-पुथल तक शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 2 2024, 12:14 IST
इन 9 विवादों से घिरी थी पूनम पांडे की जिंदगीImage Credit : Instagram01 / 10

इन 9 विवादों से घिरी थी पूनम पांडे की जिंदगी

Poonam Pandey Top 7 Controversies: बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'लॉकअप' स्टार पूनम पांडे का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिली है। पूनम पांडे के निधन से लोग भी सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि जिंदगी के आखिरी पलों में पूनम पांडे अपने होमटाउन यानी कानपुर में ही थीं। वहीं पूनम पांडे ने आखिरी सांसें लीं। इससे इतर पूनम पांडे की जिंदगी हमेशा से विवादों से घिरी रही है। उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर तो विवाद बना ही था, साथ ही उनके फोटोशूट पर भी जमकर बवाल हुआ था। यहां तक कि वह कई बार गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं पूनम पांडे से जुड़े विवादों पर-

पूनम पांडे की डेब्यू फिल्म के पोस्टर पर मचा था बवालImage Credit : Instagram02 / 10

पूनम पांडे की डेब्यू फिल्म के पोस्टर पर मचा था बवाल

पूनम पांडे ने साल 2013 में 'नशा' मूवी के साथ डेब्यू किया था। उनकी मूवी के इस पोस्टर ने जमकर बवाल मचाया था। लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया था।

विवादित रही शादीशुदा जिंदगीImage Credit : Instagram03 / 10

विवादित रही शादीशुदा जिंदगी

पूनम पांडे ने साल 2020 में सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पूनम पांडे ने उनपर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस चक्कर में सैम बॉम्बे को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह बेल पर जल्द ही बाहर आ गए थे।

पब्लिकली न्यूड होने का किया था दावाImage Credit : Instagram04 / 10

पब्लिकली न्यूड होने का किया था दावा

पूनम पांडे ने साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भी जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनका दावा था कि अगर भारत विश्वकप जीतता है तो वह पब्लिकली न्यूड होंगी। उन्होंने मामले पर बताया था कि इस बात के लिए उनकी मां ने उन्हें मारा भी था।

न्यूड पोज के लिए गिरफ्तार हुई थीं पूनमImage Credit : Instagram05 / 10

न्यूड पोज के लिए गिरफ्तार हुई थीं पूनम

पूनम पांडे ने गोवा के बीच पर अजीबों-गरीब वीडियोशूट कराया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

राज कुंद्रा से भी ले चुकी हैं पंगाImage Credit : Instagram06 / 10

राज कुंद्रा से भी ले चुकी हैं पंगा

पूनम पांडे ने राज कुंद्रा को लेकर भी मीडिया में बड़ा दावा किया था। उनका कहना था कि उन्हें एक फर्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पर मजबूर किया गया था, जो राज कुंद्रा से जुड़ी थी।

लॉकडाउन में भी गिरफ्तार हुई थीं पूनमImage Credit : Instagram07 / 10

लॉकडाउन में भी गिरफ्तार हुई थीं पूनम

पूनम पांडे को लॉकडाउन के दौरान भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना जैसे वक्त में वह पति सैम बॉम्बे संग घूमने निकली थीं। ऐसे में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने के लिए पुलिस ने उन्हें हथकड़ी पहनाई थी।

पूनम पांडे ने शेयर किया था बाथरूम वीडियोImage Credit : Instagram08 / 10

पूनम पांडे ने शेयर किया था बाथरूम वीडियो

पूनम पांडे ने बाथरूम वीडियो भी शेयर किया था, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो में वह बाथरूम में डांस करती दिखी थीं। हालांकि बाद में उसे यू-ट्यूब ने ब्लॉक कर दिया था।

पूनम ने बनवाया था अपना ऐपImage Credit : Instagra09 / 10

पूनम ने बनवाया था अपना ऐप

पूनम पांडे ने अपना एक ऐप बनवाया था, जिसका नाम पूनम ऐप था। हालांकि बोल्ड पोस्ट के कारण इस ऐप को गूगल ने बैन कर दिया।

लॉकअप पर किया था टी-शर्ट उतारने का वादाImage Credit : Instagra10 / 10

लॉकअप पर किया था टी-शर्ट उतारने का वादा

पूनम पांडे ने लॉकअप के दौरान भी टी-शर्ट उतारने का वादा किया था। उनका कहना था कि अगर शो में वह चार्जशीट में आने से बचती हैं तो लाइव कैमरा के सामने टी-शर्ट उतार देंगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!