टीवी मसाला

Salman Khan ने को बर्दाश्त नहीं होते एक्ट्रेस के छोटे कपड़े, Palak Tiwari ने बताई पूरी सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 13, 2023, 10:53 AM IST

Salman Khan in kisi ka bhai kisi ki jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान इसी महीने ईद के मौके रपर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। अब पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

Palak tiwari on Salman Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान पर पलक तिवारी ने किया बड़ा खुलासा।
  • किसी का भाई किसी की जान इसी महीने रिलीज होगी।
  • फिल्म में सलमान के अलावा कई सितारे नजर आने वाले हैं।

Salman Khan in kisi ka bhai kisi ki jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी का जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) इसी महीने ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में 10 अप्रैल को रिलीज किया गया है। किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं। हालांकि मूवी में सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहै हैं। फिल्म में पूजा और सलमान के अलावा भी कई सितारे नजर आने वाले हैं। भूमिका चावला, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, जस्सी गिल और श्वेता तिवारी भी सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब टीवी एक्ट्रेश श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पलक के इस खुलासे के बाद कई लोग 'भाईजान' को ट्रोल भी कर रहे हैं।

'सलमान का नहीं पसंद हीरोइन के छोटे कपड़े'

पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ कानन को बताया, 'सलमान सर का सेट पर एक रूल है कि वह चाहते हैं कि सारी लड़कियां प्रोपर ड्रेस पहनकर ही सेट पर आए और डीप नेकलाइन ना हो। जिस वजह से जब भी शूटिंग पर जाती थी तो मैं प्रोपर शर्ट, जॉगर्स में जाती थी। एक दिन मेरी मां हैरान होकर पूछती है कि आखिर तुम जा कहा रही हो ऐसे कपड़ों में, तो मैंने बताया कि सलमान सर के सेट पर, तो वह काफी खुश हो गई थीं।'

पलक ने आगे बताया, 'वह एक इस मामले में काफी स्ट्रिक्ट हैं। बेशक, वह 'जो पहनना है पहनो' पसंद को मानते हैं, लेकिन वह हमेशा चाहते हैं कि ' लड़कियों को हमेशा बचाकर रखा जाना चाहिए'। सलमान खान पर दिए पलक तिवारी के इस बयान पर कई फैंस नेगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं और सलमान खान की इस सोच के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article