Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Launch: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer) का ट्रेलर बीते दिन 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई है। इस बीच भूमिका चावला और सलमान खान ने सभी का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया है। साल 2003 की ब्लॉकबास्टर फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान और भूमिका चावला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म तेरे नाम के बाद अब करीब 20 साल बाद भूमिका चावला और सलमान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भूमिका चावला और सलमान को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान और भूमिका ने फिल्म तेरे नाम के सेट के कई अनसुने किस्सों के बारे में बताया है। सलमान ने बताया कि भूमिका और वह सेट पर ज्यादा बातें नहीं करते थे और सिर्फ हाय-हैलो ही होता था।
सलमान को बोल दिया था भाई
इस बीच भूमिका चावला ने बताया, 'तेरे नाम को 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है, मैं और सलमान दोनों ही अब काफी बदल गए हैं, उस समय हम जवान हुआ करते थे। तेरे नाम के सेट पर हमारी ज्यादा बातें नहीं होती थीं। हम सिर्फ एक दूसरे से हाय हैलों, लंच किया, कैसे हो। बस इतना ही पूछते थे।' इसके साथ ही सलमान खान ने कहा, 'मुझे लगता था कि भूमिका सेट पर मुझसे डरती थी, उसे लगता था कि मैं रियल लाइफ में भी राधे की तरह हूं।' सलमान खान और भूमिका चावला का यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म की भारी भरकर कास्ट भी नजर आई है। जिसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, श्वेता तिवारी, भूमिका चावला, राघव जुयाल, विजेंद्र सिंह, वेंकटेश दग्गुबाती और सिद्धार्थ निगम शामिल हुए हैं। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
