टीवी मसाला

Operation Sindoor पर वायरल हुआ मुनव्वर फारूकी का ट्वीट, दिल का गुबार निकालकर बोले- इंसानियत के दुश्मनों...

Operation Sindoor Munawar Faruqui Tweet Viral On Strike Against Terrorism: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों के परखच्चे उड़ा दिये हैं। इस मामले पर कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने अपना रिएक्शन दिया है। वहीं अब ऑपरेशन सिंदूर पर मुनव्वर फारूकी का ट्वीट भी वायरल हो रहा है।

Image

ऑपरेशन सिंदूर पर आया मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन

Munawar Faruqui Tweet Viral On Operation Sindoor: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के परखच्चे उड़ा दिये हैं। भारतीय सेना ने अपने इस कदम को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया है। बताया जा रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद करीब 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से अटैक किया गया है। वहीं इसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है। मामले को लेकर जहां पाकिस्तानी कलाकार बुरी तरह बौखला गए हैं तो वहीं बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भारतीय सेना की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अब टीवी की चर्चित पर्सनालिटी मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का भी ट्वीट वायरल हो रहा है।

'ऑपरेशन सिंदूर' पर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "बेहद जरूरी जवाब और इंसाफ वो औरतों के लिए जिनका सिंदूर मिटाया गया था। इंसानियत के दुश्मनों के लिए ये जवाब जरूरी था। जय हिंद।" मुनव्वर फारूकी का ये ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक कविता साझा की थी, जो खूब चर्चा में रही थी। मुनव्वर फारूकी ने अपनी कविता में लिखा था, "खुदा माफ नहीं करता है किसी के दिल को तोड़ना, फिर खून किसी बेकसूर का तो दूर की बात है। इंसाफ रह जाएगा पीछे, आगे फिर से होगी सियासत। मेरी जमीन पर मातम तो यहां रोज की बात है।"

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के अलावा कई टीवी स्टार्स ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें हिना खान से लेकर शोएब इब्राहिम तक का नाम शामिल है। शोएब इब्राहिम ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "जब मासूमों के खून का हिसाब लिया जाता है, तभी इंसाफ अपने असली मायने पाता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article