टीवी मसाला

बंगाली एक्टर Rahul Arunoday की डूबने की वजह से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 30, 2026, 11:33 AM IST

Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली टीवी स्टार राहुल अरुणोदय बनर्जी (Rahul Arunoday Banerjee) की डूबने की वजह से 43 साल की उम्र में मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। लोग राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन पर शोक जता रहे हैं।

Image

Image Source: IMDb

Rahul Arunoday Banerjee Death: टीवी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी (Rahul Arunoday Banerjee) का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। राहुल अरुणोदय बनर्जी के फैंस और आम लोग एक्टर को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन एक हादसे की वजह से हुआ है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

डूबने की वजह से हुआ निधन

एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। राहुल अरुणोदय बनर्जी महज 43 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए। Anandabazaar Patrika को दिए बयान में भास्कर ने कंफर्म किया कि राहुल की मौत डूबने से हुई थी। उन्होंने बताया कि उस समय एक्टर शूटिंग नहीं कर रहे थे। जब वो काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो टेक्नीशियन्स उन्हें देखने गए। भास्कर के बयान के अनुसार, राहुल लंच के बाद पानी की तरफ गए थे। उन्हें जल्दी वापस आकर कुछ और सीन शूट करने थे। लेकिन कुछ देर बाद पता चलता है कि एक्टर की डूबने की वजह से मौत हो गई। इस खबर सुन सेट पर मौजूद लोग सदमे में चले गए।

अस्पताल ले जाते समय हुआ निधन

आर्टिस्ट्स फोरम की तरफ से Diganta Bagchi ने बंगाली अखबार को बताया कि शूटिंग खत्म करने के बाद राहुल पानी में चला गए थे। उन्हें तैरना नहीं आता था। एक टेक्नीशियन ने उसे डूबते देखा और पास में मौजूद सेट पर बाकी लोगों को सूचना दी। बनर्जी को बचाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय वो बच नहीं पाए। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ईस्ट मिदनापुर जिले की पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की, जबकि एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अतिश बिस्वास ने बताया कि मौत का कारण डूबना था। अभी डिटेल्ड मेडिकल रिपोर्ट जारी नहीं हुई है। आपको बता दें कि एक्टर एक टीवी सीरियल 'भोलेबाबा पार करेगा' की शूटिंग कर रहे थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article