टीवी मसाला

Nia Sharma ने मुंह पर ठुकरा दिया आदित्य रॉय कपूर संग जोड़ी बनाने का ऑफर, बोलीं- हैंडसम का क्या अचार डालूं...

Nia Sharma Rejects Aditya Roy Kapur In Laughter Chef 2: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि निया शर्मा ने आदित्य रॉय कपूर संग जोड़ी बनाने का ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने उनके हैंडसम होने पर भी ताना मारा।

Image

निया शर्मा ने ठुकराया आदित्य रॉय कपूर संग जोड़ी बनाने का ऑफर

Nia Sharma Rejects Aditya Roy Kapur In Laughter Chef 2: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। निया शर्मा इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह अपने ग्लैमर और कुकिंग से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में निया शर्मा सुदेश लहरी संग कुकिंग की परीक्षा देती हैं, और बहुत बार स्टार्स भी जीत चुकी हैं। लेकिन हाल ही में निया शर्मा को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने मुंह पर बॉलीवुड के टॉप एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को ठुकरा दिया। उन्होंने मुंह पर ही एक्टर संग जोड़ी बनाने के ऑफर पर लात मार दी।

दरअसल, 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), सारा अली खान और फातिमा सना शेख जैसे कई कलाकारों के साथ 'मेट्रो इन दिनों' का प्रमोशन करने के लिए आए थे। ऐसे में भारती सिंह ने ऐलान किया कि आदित्य रॉय कपूर शो में निया शर्मा संग पेयरअप करेंगे और उनके साथ कुकिंग करेंगे। लेकिन निया शर्मा ने आदित्य रॉय कपूर को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। निया शर्मा ने भारती सिंह को जवाब देते हुए आदित्य संग जोड़ी बनाने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा, "नहीं यार, मेरा मतलब है कि मुझे मालूम है कि वो हैंडसम हैं, लेकिन उसका क्या मैं अचार डालूं? मुझे स्टार जीतना है और उसके लिए मुझे कोई ऐसा शख्स चाहिए जिसे कुकिंग आती हो।" निया शर्मा की बातें सुनकर सेट पर मौजूद बाकी लोग भी हंस पड़े।

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), सारा अली खान, कोंकोणा सेन शर्मा और फातमिा सना शेख स्टारर 'मेट्रो इन दिनो' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के गानों ने पहले ही लोगों को दीवाना बनाना शुरू कर दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article