टीवी मसाला

Laughter Chef 2 में निया शर्मा से भिड़ीं अंकिता लोखंडे, 'नागिन' एक्ट्रेस बोलीं- तुम तो खतरनाक हो बहन...

Nia Sharma And Ankita Lokhande Fight In Laughter Chef 2: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर सेफ 2' से जुड़ा हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और निया शर्मा भिड़ती नजर आईं। वीडियो में निया शर्मा ने अंकिता से ये तक कह दिया कि तुम बहुत खतरनाक हो।

Image

'लाफ्टर शेफ 2' में भिड़े अंकिता लोखंडे और निया शर्मा

Nia Sharma And Ankita Lokhande Fight In Laughter Chef 2: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर सेफ 2' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ 2' में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स कुकिंग की तो परीक्षा देते ही हैं, साथ ही मनोरंजन का तड़का लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'लाफ्टर सेफ 2' (Laughter Chef 2) में टीवी स्टार्स के बीच खूब नोंक-झोंक भी देखने को मिलती है। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे, निया शर्मा से भिड़ती नजर आईं। वीडियो में अंकिता लोखंडे ने निया शर्मा को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरी ओर निया शर्मा ने भी अंकिता लोखंडे को खतरनाक बता दिया।

'लाफ्टर सेफ 2' (Laughter Chef 2) के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि अंकिता लोखंडे, निया शर्मा को डराती हैं। उन्हें देखकर निया कहती हैं, "यार तुम तो बहुत खतरनाक हो बहन।" उनकी बात सुनकर जहां कश्मीरा शाह हंस पड़ीं तो वहीं अंकिता लोखंडे आंख दिखाने से बाज नहीं आतीं। निया शर्मा आगे कहती हैं, "तुम तो बहुत लड़ाकी हो बहन।" वहीं रीम शेख निया का साथ देते हुए कहती हैं, "अरे ऐसा लग रहा है कि आप डरा रही हो।" अंकिता लोखंडे दोनों से कहती हैं कि जो मेरे पति ने तुम लोगों को दिया है वो वापिस दो। वहीं निया शर्मा जवाब देती हैं कि हमने उसे छीना है।

आखिर किस चीज पर भिड़ीं निया शर्मा और अंकिता लोखंडे

बता दें कि 'लाफ्टर सेफ 2' (Laughter Chef 2) में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की दोबारा शादी कराई जाती है। ऐसे में शो के आधे सितारे लड़कीवाले बनकर कृष्णा अभिषेक का जूता चुराते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसके हाथ जूता लगता है और किसे हार मिलती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article