टीवी मसाला

Nia Sharma का इस हैंडसम हंक पर आया दिल, मालदीव में साथ बिताए पल; फोटोज शेयर कर लगाई रिश्ते पर मुहर?

Nia Sharma Photos With Sikander Singh: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में अपनी मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह सिकंदर सिंह के साथ नजर आईं।

Image

Nia Sharma ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीरें! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Nia Sharma Photos With Sikander Singh: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। निया शर्मा ने इंडस्ट्री में कई हिट शोज दिये हैं। आखिरी बार निया शर्मा को 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया था, जहां उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन हाल ही में निया शर्मा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। निया शर्मा ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह मालदीव में नजर आईं। खास बात तो यह है कि इस ट्रिप पर निया शर्मा के साथ हैंडसम हंक सिकंदर सिंह (Sikander Singh) भी पहुंचे। दोनों को साथ देखते ही लोगों ने डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। निया शर्मा की ये तस्वीरें देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मलाइका की कॉपी' और 'सस्ती उर्फी जावेद' कहे जाने पर Nia Sharma ने तोड़ी चुप्पी, यूं कराया हेटर्स का मुंह बंद

निया शर्मा ने मालदीव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। कुछ फोटोज में वह मोनोकिनी पहन बीच पर चिल करती नजर आईं। वहीं एक फोटो में निया शर्मा और सिकंदर सिंह (Sikander Singh) एक साथ हाथ में ड्रिंक थामे दिखाई दिये। दोनों ने मालदीव में रहते हुए साथ में साइकलिंग भी की। वहीं आखिरी फोटो फोटो में निया शर्मा और सिकंदर सिंह एक-दूजे को थामकर पोज देते नजर आए। निया शर्मा की ये फोटोज देख लोगों ने डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "सॉफ्ट लॉन्च।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हैंडसम लड़का, दोनों साथ में खूबसूरत लग रहे हो।" बता दें कि इस मामले पर अभी तक निया शर्मा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nia Sharma के अंगूठे में लगी भयंकर चोट, एक दिन में एक्ट्रेस खा रही हैं पांच पेनकिलर

    Nia Sharma के रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह

    Nia Sharma के रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह

    कौन है सिकंदर सिंह?

    बता दें कि सिकंदर सिंह (Sikander Singh) एक सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। सिकंदर सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके अच्छे-खासे कनेक्शन हैं। साथ ही वह पॉडकास्ट का संचालन भी करते हैं, जिसका नाम है 'फिट्टे मुंह।' हालांकि ये पहली बार नहीं है जब निया शर्मा और सिकंदर सिंह को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों कई बार साथ नजर आ चुके हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article