Neha Marda: टीवी जगत की कुछ सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक नेहा मर्दा (Neha Marda Baby Bump) ने फैंस के लिए एक खुशखबरी शेयर कर दी है। शादी के करीब 10 साल बाद अब एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करने हुए इस खुशखबरी के बारे में बताया है। नेहा मर्दा ने करीब 10 साल पहले पटना के एक व्यापारी आयुष्मान अग्रवाल के साथ शादी की थी। अरेंज्ड मैरिज होने के बावजूद दोनों की अंडरस्टैंडिंग का कोई जवाब नहीं है। फैंस के चहेते कपल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।
नेहा मर्दा ने शेयर की क्यूट फोटो
बालिका वधू और रिश्ते में क्यों कट्टी बट्टी जैसे सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग से फेम बटोरने वाली नेहा ने आज 24 नवंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने एक प्यारी सी रेड ड्रेस पहनी हुई है, वहीं अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस बीच उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर पल भर में ही वायरल हो गई है। फोटो में वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में नेहा मर्दा ने लिखा, 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यं (हे शिव आपको मैं नमस्कार करती हूं), आखिरकार भगवान के रूप में एक बेबी मेरे अंदर आया है। जो साल 2023 में आने वाला है।'
पिछले पांच सालों से बच्चा करना चाहती हैं नेहा
हमारी सहयोगी न्यूज एजेंसी ई टाइम्स से बात करते हुए नेहा ने पहले बताया था,’मैं 35 साल की हूं और जब मैं 30 साल की थी तब से मैं बच्चा पैदा करना चाहती हूं। लेकिन मैं समझती हूं कि ये चीजें तब होती हैं जब उन्हें होना होता है। हालांकि, इस साल मैं अपनी सास की हेल्थ पर पूरा ध्यान देना चाहूंगी, ताकि वह बेहतर हो सकें।’
बता दें कि नेहा मर्दा टीवी की कुछ सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं, बालिका वधू जैसे सीरियल में उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई है।
