टीवी मसाला

'लौटूंगी या नहीं भी...' - नेहा कक्कड़ ने बनाई परिवार और फैंस से दूरी, क्या है ये सिंगर का पब्लिसिटी स्टंट?

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 19, 2026, 02:03 PM IST

Neha Kakkar Viral Post: सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी नई पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। नेहा कक्कड़ ने अपनी पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा दिया है, जिसको लेकर टीवी से लेकर बी-टाउन तक में चर्चा हो रही है। तो चलिए जानत हैं कि नेहा कक्कड़ ने क्या लिखा है।

Image

Image Source: Reddit

Neha Kakkar Viral Post: सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गानों की वजह से हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती हैं। नेहा कक्कड़ का कभी कोई गाना वायरल हो जाता है, तो कभी गानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। गानों के अलावा नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ से जुड़े भी एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच अब नेहा कक्कड़ की एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट ने टीवी से लेकर बी-टाउन तक में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं नेहा कक्कड़ अपनी पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

नेहा कक्कड़ ने लिखी ब्रेक लेने की बात

सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहींं बल्कि नेहा कक्कड़ एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट में लिखा कि 'समय आ गया है अपनी जिम्मेदारियों, वर्क और रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का। मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी भी या नहीं। थैंक यू।' नेहा कक्कड़ ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। अभी तक नेहा कक्कड़ ने इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी है। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट को कोई सच मान रहा है, तो कोई पब्लिसिटी स्टंट।

नेहा कक्कड़ के गाने पर हुआ था विवाद

नेहा कक्कड़ इस पोस्ट के अलावा अभी कुछ दिनों पहले एक गाने को लेकर विवादों में आ गई थीं। नेहा कक्कड़ ने कैंडी शॉप गाने को सुर्खियों में रहती थी। इस गाने में नेहा कक्कड़ बोल्ड स्टेप्स किए थे, जिनकी वजह से सिंगर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। नेहा कक्कड़ की वायरल पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article