टीवी मसाला

Lollipop Song Controversy: जनता के बताए बेहूदा गाने पर टोनी कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'बहुत मजा आ रहा...'

Tony Kakkar on Lollipop Song Controversy: अभी हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी ने 'लॉलीपॉप' नाम का गाना लॉन्च किया था जिसे अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा हेट मिल रहा है। भारी ट्रोलिंग के बीच नेहा के भाई टोनी कक्कड़ का रिएक्शन सामने आया है।

Image

Image Source: Lollipop Song Video Youtube

Tony Kakkar on Lollipop Song Controversy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर्स नेहा और टोनी कक्कड़ अक्सर अपने चटपटे और अतरंगी गानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। टोनी और नेहा की जोड़ी म्यूजिक आर्टिस्ट के टॉप पर रहती है। इन दोनों भाई-बहनों ने तमाम पार्टी से लेकर रोमांटिक सॉन्ग फैंस को दिए। वहीं बीते 15 दिसंबर को नेहा और टोनी ने एक गाना लॉन्च किया जिसका नाम 'लॉलीपॉप' है। इस गाने के लीरिक्स और वीडियो ने लोगों को आहात किया जिसके चलते इसपर एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। जनता से मिल रहे गुस्से और ट्रोलिंग पर नेहा के भाई टोनी ने जवाब दिया।

वीडियो शेयर कर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) कहते हैं, 'मजा रहा है सब कमेंट्स पढ़ने में। पॉप म्यूजिक है, ट्रोल तो थोड़ा होगा लेकिन बहुत बड़ी ऑडियंस है क्या करें बिजनेस को नजरअंदाज नहीं कर सकते। गाने जैसे 'कोई अपना होगा' और 'ये जिंदगी बता दे' को बनाने में जो पैसा लगता है वो इन्ही वीडियोज से आता है यारों। धन्यवाद करो दो वायरल वैसे तो हो ही गया है। बात करो, गाली दो, प्यार दो जो मर्जी करो लेकिन बस व्यूज ला दो।' टोनी का ये बयान सुन ट्रोलर्स भी भड़क गए हैं और लगातार गाने को अश्लील, गंदा और बेहूदा जैसे शब्द इस्तेमाल कर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भले ही ये सॉन्ग वायरल हो रहा है लेकिन इसे पसंद नहीं किया जा रहा। कईयों ने इसे K-Pop म्यूजिक की फर्स्ट कॉपी कहा।

बीते दिन मशहूर सिंगर मालिनी अवस्थी ने भी नेहा और इंडियन आइडल के मेकर्स को ट्रोल किया। मालिनी ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर लिख डाला कि गाने 'लॉलीपॉप' (Lollipop) में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जो डांस स्टेप्स किए हैं, वो न केवल चीप हैं बल्कि हद से ज्यादा गिरे हुए हैं। इससे पहले भी नेहा और टोनी के कई गाने लोगों के निशाने पर आ चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article