टीवी मसाला

कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंची Neha Kakkar के सपोर्ट में उतरे भाई Tony, बताई लेट होने की वजह

Tony Kakkar Cryptic Post Amid Neha Kakkar Trolling: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को ट्रोल किया जा रहा है क्यूंकी वो एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान तीन घंटे लेट पहुंची और जनता के आगे रोने लगीं। अब इस ट्रोलिंग के बीच नेहा के छोटे भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Image

Tony Kakkar Cryptic Post Amid Neha Kakkar Trolling

Tony Kakkar Cryptic Post Amid Neha Kakkar Trolling: अपनी सुरीली आवाज से सभी को मदहोश करती आईं नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन नेहा के धमाकेदार गाने पूरी दुनिया में जमकर बज रहे होते हैं। इस समय नेहा कक्कड़ की फैन फालोइंग भी सातवें आसमान पर उड़ रही है। इस बीच नेहा को काफी ट्रोल किया जा रहा है क्यूंकी वो अपने मेलबर्न वाले लाइव कॉन्सर्ट में करीब 3 घंटे लेट पहुंची। कॉन्सर्ट से सामने आए वायरल वीडियो में नेहा कक्कड़ स्टेज पर रोती हुई नजर आई लेकिन वहां मौजूद जनता ने 'वापिस जाओ' के नारे लगाए। अब इस ट्रोलिंग के बीक नेहा कक्कड़ के छोटे भाई टोनी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

सिंगर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) लिखते हैं 'मान लीजिए कि मैं आपको किसी फंक्शन के लिए अपने शहर में इन्वाइट करता हूं। सभी व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं चाहे वो आपका होटल, कार, एयरपोर्ट पिकअप और टिकट बुक सब। अब, इमैगजिन करें कि आप पहुंचते हैं और पता चलता है कि कुछ भी बुक नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर कोई कार नहीं, कोई होटल ठिकाना नहीं और कोई टिकट नहीं। उस समय आप किसे कसूरवार मानोगे?'

इस क्रिप्टिक पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि बिना किसी का नाम लिए टोनी ने अपनी बहन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के लेट आने की वजह बताई। सोशल मीडिया पर चल रही भारी भरकम ट्रोलिंग के बीच टोनी अपनी बहन के सपोर्ट में उतरे और सभी का मुंह बंद कर डाला। वायरल वीडियो में नेहा कक्कड़ मौजद जनता से सॉरी तक कहती नजर आई थी। अब खबर सामने आई की नेहा ने तीन घंटे लेट कराने के बाद सिर्फ 1 घंटा कॉन्सर्ट किया और वहां से चली गई थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article