टीवी मसाला

Roadies XX: क्या गौतम गुलाटी संग लड़ाई के चलते नेहा धूपिया ने छोड़ा शो? क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर ली विदाई

Neha Dhupia Quits Roadies XX: एमटीवी का रियलिटी शो 'रोडीज xx' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल गैंग लीडर में से एक नेहा धूपिया ने शो को अचानक से अलविदा कह दिया वो भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए। हालांकि लोगों का मानना है कि ये फैसला नेहा ने गौतम गुलाटी के कारण लिया।

Image

Neha Dhupia Quits roadies xx

Neha Dhupia Quits Roadies XX: युवा पीड़ा का पसंदीदा रियलिटी शो 'रोडीज xx' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कंटेस्टेंट के साथ-साथ गैंग लीडर के बीच की लड़ाई दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं। शो में इस बार नेहा धूपिया, गौतम गुलाटी, रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और एल्विश यादव नजर आ रहे हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि अनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी शो का जमकर क्रेज देखा जा रहा है। इस बीच गैंग लीडर नेहा धूपिया ने शो को अलविदा कहे दिया है। क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए नेहा ने शो से विदाई ली। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने रियलिटी शो 'रोडीज xx' (Roadies xx) को अलविदा कहते हुए पोस्ट शेयर किया। कैप्शन में नेहा ने अपने फैंस के लिए लिखा 'रोडीज सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक भावना है। मैं नहीं बल्कि किसी ने मुझे शेरनी और उन्हे शावक। इसलिए नुकसान ने इसे और भी कठिन बना दिया। इससे मेरा क्या मतलब है यह जानने के लिए अंतिम कुछ तस्वीरें देखें। बाकी के लिए, अंतहीन गले मिलने से यह सब कम कठिन हो गया।' तस्वीरों में नेहा सेट पर रोती हुई नजर आई साथ ही एक्ट्रेस के गैंग मेंबर पर इमोशनल हुए।

ऐसी खबरें उड़ रही है की नेहा धूपिया ने गौतम गुलाटी की वजह से शो को अलविदा कहा। दरअसल लेटेस्ट प्रोमो में नेहा और गौतम के बीच जमकर बहसबाजी हो रही है। गौतम की कही हुई बातों ने नेहा को गुस्सा दिला दिया और वो बीच चलते शो को छोड़कर चली गईं। हालांकि नेहा ने अपने पोस्ट में गौतम संग भी तस्वीर शेयर की जिससे सबही रुमर्स को विराम दे दिया गया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article