This Actor To Play Lead Role In Naagin 7 Opposite Isha Malviya: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' के साथ टीवी पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर के 'नागिन 7' का लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर ने दर्शकों से वादा भी किया है कि वह और उनकी टीम 'नागिन 7' की तैयारी में लगे हुए हैं और वे जल्द ही फैंस को सरप्राइज भी देंगे। सीरियल के लिए एक्ट्रेस ईशा मालवीय का नाम सामने आया था। 'नागिन 7' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ईशा मालवीय की एक्टिंग से मेकर्स काफी इंप्रेस हैं और उन्हें शो में कास्ट करना चाहते हैं। वहीं अब 'नागिन 7' (Naagin 7) के लीड एक्टर के लिए भी टीवी के एक हैंडसम हंक का नाम सामने आया है।
'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए जिस एक्टर का नाम सामने आ रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 18' से सबका दिल जीतने वाले विवियन डीसेना हैं। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विवियन डीसेना एकता कपूर के 'नागिन 7' में ईशा मालवीय के साथ मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या फिर खुद विवियन डीसेना की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 'नागिन 7' से विवियन डीसेना का नाम जुड़ते ही फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है।
विवियन डीसेना को 'नागिन 7' (Naagin 7) में देखने के लिए लोगों ने एक्साइटमेंट जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "अगर विवियन डीसेना सच में शो कर रहे हैं तो उनके रोल में बाकी मेल कास्ट के अलावा बहुत कुछ देखने को मिल सकता है। एकता उन्हें यूं ही कास्ट नहीं करने वालीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उम्मीद कर रही हूं कि अगर विवियन शो कर रहे होंगे तो स्क्रिप्ट भी अच्छी ही होगी।" बता दें कि कुछ यूजर्स ने कास्टिंग पर असहमति जाहिर की और कहा कि विवियन डीसेना और ईशा मालवीय की जोड़ी 'नागिन 7' में बाप-बेटी जैसी लगेगी।
