Naagin 7 Promo: कलर्स टीवी का अपकमिंग सुपर नैचुरल शो 'नागिन 7' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स इसे हिट कराने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला इस शो के कलाकार भी तैयार हैं मेकर्स को दमदार टीआरपी दिलाने के लिए। अभी हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है जिसमें सीरियल की स्टार कास्ट और कहानी से पर्दा उठ चुका है।
प्रोमो देखने के बाद कहीं ना कहीं हद तक शो 'नागिन 7' की कहानी और स्टार कास्ट से पर्दा उठ चुका है। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस काफी उत्साहित है इसका पहला एपिसोड देखने के लिए। बता दें सीरियल इस 27 दिसंबर रात 8 बजे लॉन्च होगा। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या ये ड्रैगन और नागिन का महायुद्ध जनता का दिल जीत पाएगी या नहीं।
