टीवी मसाला

Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी का पत्ता काट 'नागिन' बनेंगी डेजी शाह! अफवाहों पर बोलीं- मना नहीं करूंगी...

Daisy Shah Open Up On Replacing Priyanka Chahar Choudhary In Naagin 7: टीवी पर जल्द ही 'नागिन 7' की एंट्री होने वाली है, जिसके लिए फैंस की बेसब्री सातवें आसमान पर है। लेकिन इन सबके बीच ही 'नागिन 7' को लेकर खबर आ रही है कि शो में डेजी शाह प्रियंका चाहर चौधरी को रिप्लेस करेंगी।

Image

फोटो क्रेडिट- डेजी शाह इंस्टाग्राम, कलर्स टीवी इंस्टाग्राम

Daisy Shah Open Up On Replacing Priyanka Chahar Choudhary In Naagin 7: टीवी पर जल्द ही एकता कपूर का धमाकेदार शो 'नागिन' अपने सातवें सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। 'नागिन 7' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर 'नागिन 7' की शुरुआत 27 दिसंबर से टीवी पर होने वाली है। लेकिन 'नागिन 7' की रिलीज से पहले अफवाहें आ रही हैं कि शो में डेजी शाह की एंट्री हो सकती है और वह लीड के तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी को रिप्लेस कर सकती हैं। 'नागिन 7' (Naagin 7) से जुड़ी इन अफवाहों पर अब खुद डेजी शाह ने भी चुप्पी तोड़ी है। डेजी शाह ने 'नागिन 7' को लेकर कहा कि वह इस सिलसिले में मना बिल्कुल नहीं करेंगी।

'नागिन 7' (Naagin 7) के बारे में डेजी शाह ने फिल्मीज्ञान संग बातचीत की। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को रिप्लेस करने की अफवाहों पर कहा, "अगर ऑफर होगा तो मना नहीं करूंगी, क्योंकि मुझे शो बहुत पसंद है।" हालांकि डेजी शाह ने ये भी कहा कि इस सीजन में वह लीड के तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी को देख रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "मुझे लगता है कि अभी के लिए तो प्रियंका नागिन है, क्योंकि जाहिर सी बात है एकता कपूर का शो है और उनका ही फैसला होगा।" बता दें कि डेजी शाह का नाम पहले भी 'नागिन 7' को लेकर सामने आया था।

'नागिन 7' (Naagin 7) के टेलीकास्ट की बात करें तो शो 27 दिसंबर से रात के 8 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। हालांकि दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं। शो में प्रियंका चाहर चौधरी तो मुख्य भूमिका अदा करेंगी ही, साथ ही ईशा सिंह भी कैमियो करती दिखाई देंगी। उनके अलावा लीड रोल में नमिक पॉल भी नजर आएंगे। प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के तौर पर देखने के लिए फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में क्या कमाल करेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article