Naagin 7 News: कलर्स टीवी का फेमस सुपरनैचुरल शो 'नागिन' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। एकता कपूर सीजन 7 के साथ टीवी पर लौटेंगी जिसके लिए दर्शक कड़ी उत्साहित हैं। 27 दिसंबर को इसका पहला एपिसोड लॉन्च होगा। सालों से चल रहे इस टीवी शो की बागडोर मेकर्स ने एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के कंधों पर डाल दी है। प्रियंका के साथ-साथ शो में ईशा सिंह और नमिक पॉल भी नजर आएंगे लीड रोल में। वहीं इस बीच खबर सामने आ रही है कि इस बार 'नागिन 7' में एक नहीं दो नहीं बल्कि चार इच्छाधारी नजर आएंगी। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
अभी हाल ही में शो 'नागिन 7' का एक और नया प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में देखने को मिला कि इस बार नागिन ना मुकाबला ड्रैगन से होने वाला है जो इस दुनिया को तबाही से मचाएगी। एक औरत कहती हुई सुनाई दे रही है कि अननंत कुल की हो तुम और दुनिया का विनाश होने से तुम ही बचा सकती हो। इस प्रोमो को देखने के बाद हर कोई हैरान है आखिर ये कैसा युद्ध होने वाला है।
