Aashka Goradia Pregnant: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सिंदूर तेरे नाम का, कुसुम, लागी तुझसे लगन, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, नागिन और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सीरियल में एक्ट्रेस नजर आ चुकी है। आशका अब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसवूमेन भी हैं। वहीं अब इस बीच आशका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो दूसरी बार माँ बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, इस खुशखबरी ने फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वालों को खुश कर दिया है।
बता दें आशका और ब्रेंट गोबल ने साल 2017 में शादी की थी। टीवी दुनिया में करियर हिट तो हुआ लेकिन आशका को एक्टिंग दिखाने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले। ऐसे में आशका ने टीवी दुनिया को अलविदा कहकर खुद का ब्यूटी ब्रैंड 'रेने' शुरू किया। आज आशका की नेट वर्थ 1200-1500 करोड़ रुपये है जो बड़ी टीवी एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा है। आशका ब्रैंड 'रेने' आम जनता के बीच खूब पॉपुलर है और इसका टर्न ओवर हर साल करोड़ों में होता है।
