टीवी मसाला

Naagin 7 की रिलीज डेट और धांसू प्रोमो हुआ रिलीज, प्रियंका चाहर चौधरी संग इश्क फरमाएंगे करण कुंद्रा

Naagin 7 First Promo: एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 7' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी के साथ-साथ ये दो मशहूर टीवी कलाकार भी नजर आएंगे। इसी के साथ मेकर्स ने शो की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में डालिए प्रोमो पर एक नजर।

Image

Image Source: ColorsTV Instagram

Naagin 7 First Promo: टीवी लवर्स के लिए साल 2025 का आखरी हफ्ता काफी खास होने वाला है क्योंकि छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो नागिन 7 जल्द ही धमाकेदार एंट्री करने वाला है। मेकर्स ने आखिरकार शो का धांसू प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार कहानी, लुक्स और स्टारकास्ट -सब कुछ पहले से ज्यादा ग्रैंड नज़र आ रहा है। बीती रात जनता को सप्राइज़ देते हुए मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है। कहानी में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ-साथ दो और टीवी कलाकारों का लुक मेकर्स ने रिवील किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए 'नागिन 7' का प्रोमो।

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' (Naagin 7) में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ-साथ ईशा सिंह और करण कुंद्रा भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। प्रोमो में देखने को मिला कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एक मासूम सी लड़की है जिसके लंबे बाल और डांत बाहर निकले हुए हैं। एक अनजान आवाज बार बार प्रियंका को अपनी ओर खींच रही है। दुश्मनों से बदला लेने के लिए प्रियंका इच्छाधारी नागिन का रूप लेती है। वहीं करण कुंद्रा भी एक स्टाइलिश अंदाज में नजर आए तो ईशा सिंह (Eisha Singh) भी पीले रंग की सलवार कमीज़ में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रोमो में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) कहते हुए दिखाई दिए कि तबाही की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि अभी तक ईशा और करण क्या रोल निभाएंगे इससे पर्दा मेकर्स ने नहीं उठाया लेकिन देखने से लग रहा है कि दोनों मुख्य भूमिका में हैं। प्रोमो देखने में काफी मजेदार लग रहा है क्योंकि प्रियंका और करण कुंद्रा की नई जोड़ी स्क्रीन पर इश्क की नई कहानी रचने वाली है।

इसी के साथ प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'आपका हुकुम सराहों पर! तैयार हो जाइए देखने नागिन की नई दास्तान!।' अब नागिन 7 का पहला एपिसोड 27 दिसंबर को रिलीज होने वाला है जिसे देखने के लिए जनता बेताब है। शो 'नागिन 7' सिर्फ शनिवार-रविवार रात 8 बजे प्रसारित होगा। फैंस की उत्साहिता 'नागिन 7' को लेकर अपनी चरम सीमा पर है। बता दें सीजन 7 से एकता कपूर और मेकर्स को काफी उम्मीदें है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article