Naagin 7 Exclusive: डेली सोप क्वीन से मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने मोस्ट अवेटेड सीरियल 'नागिन 7' लेकर लौट रही हैं। इस बार जनता को नागिन वर्सेज ड्रैगन का महायुद्ध देखने को मिलने वाला है। 27 दिसंबर को इस सीरियल का पहला एपिसोड लॉन्च होगा जिसके लिए जनता काफी उत्साहित है। इस बार प्रियंका चाहर चौधरी, नमिक पॉल, ईशा सिंह जैसे कई टीवी स्टार्स सीरियल 'नागिन 7' में नजर आएंगे। अब हाल ही में टीवी एक्टर नमिक पॉल ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी के लिए तारीफ़ों के पुल बांध डाले।
टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) फ़ेम नमिक पॉल (Namik Paul) कहते हैं, 'को एक्ट्रेस के रूप में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) बहुत ही शानदार हैं। वो एक तो बहुत शांत स्वभाव की इंसान है। उनकी सबसे बड़ी चीज़ ये है कि कभी घबराओ मत। कभी वो खड़खड़ाहट नहीं होती। अगर कभी थोड़ा ऊपर-डाउन हो जाए, तो हंस देती हैं और जो सीन है, करती रहती हैं। दूसरा, बहुत ही थॉटफुल है। मतलब उनका पहला इंस्टिंक्ट यह होता है कि अगर वो कुछ खा रही है, तो ऑफर करेगी। अगर चेयर है, तो चेयर ऑफर करेगी। तो मुझे लगता है कि अब तीन महीने लगभग होने वाले हैं साथ-साथ काम करते हुए। तो यह है जो मैंने नोटिस किया, कि पहला इंस्टिंक्ट दूसरे इंसान के बारे में सोचना है, जो बहुत ही अच्छी क्वालिटी है।
नमिक आगे प्रियंका की तारीफ करते हुए कहते हैं कि जाहिर है एक्ट्रेस तो बहुत अच्छी है। मतलब नागिन बहुत ग्लैमरस रोल होता है। उन्हें ग्लैमर को छोड़कर शुरुआत में जो उनका रोल दिखाया गया है। मुझे लगता है कि जो उन्होंने कैरेक्टर पकड़ा है, वह बहुत अच्छा है। ये बहुत बड़ी बात है कि उन्हें बिल्कुल भी शिकायत नहीं की। नागिन के किरदार को निभाने में उन्हें बहुत अच्छा समय लगा। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि नमिक और प्रियंका की ये फ्रेश जोड़ी छोटे परदे पर धमाल मचा पाएगी या नहीं।
