टीवी मसाला

Barsatein में कुशाल टंडन का पत्ता काटेंगे Simba Nagpal! शिवांगी जोशी संग पर्दे पर लगाएंगे रोमांस का तड़का

Simba Nagpal To Enter In Shivangi Joshi And Kushal Tandon Barsatein: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के 'बरसातें' की टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स ने प्लान तैयार किया है। दरअसल, सो में जल्द ही सिंबा नागपाल की एंट्री होगी जो शिवांगी जोशी संग शो में रोमांस करते नजर आएंगे।

Image

'बरसातें' में होगी सिंबा नागपाल की एंट्री

Simba Nagpal To Enter In Shivangi Joshi And Kushal Tandon Barsatein: सोनी टीवी के धमाकेदार शो 'बरसातें: मौसम प्यार का' में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की दमदार केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि शो की टीआरपी रेटिंग में पहले के मुकाबले थोड़ी कमी देखने को मिल रही है, ऐसे में मेकर्स ने 'बरसातें' (Barsatein) में नई एंट्री कराने का फैसला किया है। दरअसल, शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के 'बरसातें: मौसम प्यार का' में जल्द ही सिंबा नागपाल की एंट्री होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन के 'बरसातें' (Barsatein) में सिंबा नागपाल अहम रोल अदा कर सकते हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंबा नागपाल देव के किरदार के साथ 'बरसातें' में कदम रखेंगे। वह शो में शिवांगी जोशी के साथ रोमांस का तड़का लगा सकते हैं। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिंबा नागपाल पैरेलल लीड का रोल अदा कर सकते हैं, जो हर मायने में रेयांश से बेहतर होगा और 'बरसातें' में अराधना पर खूब प्यार भी लुटाएगा।

सिंबा नागपाल की एंट्री बदलेगी अराधना और रेयांश की कहानी

'बरसातें: मौसम प्यार का' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) की एंट्री शो में अराधना और रेयांश की प्रेम कहानी में काफी बदलाव ला सकती है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स और सिंबा नागपाल की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

बता दें कि सिंबा नागपाल पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने एकता कपूर के 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका अदा की थी। तेजस्वी प्रकाश संग सिंबा नागपाल की केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article