टीवी मसाला

Munawar Faruqui के हाथ से निकला Bigg Boss 17! पैसों की किचकिच में गंवा बैठे सलमान खान का शो

Munawar Faruqui Rejected Salman Khan Bigg Boss 17: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' को लेकर टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि 'बिग बॉस 17' का ऑफर मुनव्वर फारूकी को भी मिला था, लेकिन उन्होंने फीस के चक्कर में बिग बॉस 17 को गंवा दिया।

Image

मुनव्वर फारूकी के हाथ से निकला 'बिग बॉस 17'

Munawar Faruqui Rejected Salman Khan Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 17' के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं, साथ ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तलाश भी जारी रखी है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के 'बिग बॉस 17' के लिए मेकर्स ने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को भी अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने मिनटों में ही उनके हाथ से सलमान खान का शो निकल गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने फीस के चक्कर में सलमान खान के 'बिग बॉस 17' का ऑफर ठुकराया है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी को मेकर्स 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में लाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अच्छी-खासी फीस की डिमांड की। हालांकि मेकर्स ने उनके साथ तालमेल बैठाने की भी कोशिश की। लेकिन बात न बनने पर मेकर्स ने मुनव्वर फारूकी को 'बिग बॉस 17' में लाने का ख्याल छोड़ दिया। हालांकि मुनव्वर फारूकी और 'बिग बॉस 17' के मेकर्स की ओर से इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

बता दें कि खुद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के फैंस भी उन्हें 'बिग बॉस' में देखना चाहते हैं। दरअसल, उन्होंने 'लॉकअप' में जबरदस्त गेम खेली थी, साथ ही कंगना रनौत के शो में जीत भी दर्ज की थी। ऐसे में लोग चाहते थे कि मुनव्वर फारूकी 'बिग बॉस 17' में कदम रखें।

'बिग बॉस 17' के लिए कंफर्म हुए ये सितारे

बता दें कि सलमान खान का 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) 20 अक्टूबर से छोटे पर्दे पर दस्तक देगा। शो के लिए अभी तक कई सितारों को कंफर्म भी किया जा चुका है, जिसमें ईशा मालवीय से लेकर अभिषेक कुमार तक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article