Aly Goni Revealed Jasmin Bhasin Proposal: टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jamin Bhasin) इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं। दोनों की लव स्टोरी दोस्ती के रिस्ते से शुरू, लेकिन आज फैंस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि जैस्मिन और अली की लव स्टोरी बिग बॉस के मंच से शुरू हुई, लेकिन अब अली गोनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने जैस्मिन भसीन का पहला प्रपोजल ठुकरा दिया था और जैस्मिन को हां बोलने में उन्होंने दो साल का वक्त लगा दिया था। ये खुलासा अली गोनी ने रियलिटी शो अलायंस में किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बच्चा नहीं चाहती थी', क्यों मां नहीं बनना चाहती थीं Karishma Tanna? शॉकिंग वजह का किया खुलासा
टीवी मसाला
'उसने 2 साल इंतजार किया', Aly Goni ने ठुकरा दिया था Jasmin Bhasin का प्यार, एक्टर ने किया खुलासा
- Authored by: कविता
- Updated Jul 31, 2026, 02:57 PM IST
