टीवी मसाला

हरियाणा के एक इवेंट में मौनी रॉय के साथ हुई बदतमीजी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

Mouni Roy harassed at Haryana event: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में खुद से जुड़ी एक घटना का जिक्र सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि हरियाणा में हुए एक इवेंट के दौरान मौनी रॉय के कुछ लोगों ने बदतमीजी की।

Mouni Roy

Pic Credit: Instagram

Mouni Roy harassed at Haryana event: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय ने इस पोस्ट के माध्यम से हरियाणा के करनाल में हुए एक इवेंट के दौरान हुई बदतमीजी का जिक्र किया है। मौनी रॉय ने इस पोस्ट के माध्यम से कुछ दर्शकों, जिनमें बुजुर्ग पुरुष भी शामिल थे, उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जो मंच की ओर जा रही है तो कई फैमिली मेंबर्स के पुरुषों ने फोटो लेने के बहाने उनकी कमर को छुआ।

एक इवेंट में हुई मौनी रॉय के साथ बदतमीजी

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बीते हफ्ते करनाल में एक इवेंट हुआ था और गेस्ट के बर्ताव से वो नाखुश हैं, खासकर दो अंकल लोगों से जिनकी उम्र ग्रैंडपेरेंट्स से काफी अधिक है। जब यह इवेंट शुरू होने वाला था तब मैं मंच की ओर बढ़ रही तो अंकल और फैमिली मेंबर्स के पुरुषों ने फोटो खींचने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया।' हालांकि जब उन्होंने इसका विरोध किया था तो मौनी रॉय के साथ गलत बर्ताव किया गया। उन्होंने आगे लिखा, 'जब मैंने कहा सर प्लीज अपना हाथ हटा लें, तो उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।'

Mouni Roy Post

Mouni Roy Post

मौनी रॉय ने अपने इस पोस्ट में बताया कि जब वो मंच पर पहुंचीं तो चीजें और खराब होती चली गईं। आगे खड़े हुए दो लोगों ने अश्लील कमेंट्स के साथ-साथ गंदे इशारे किए और गालियां देना शुरू कर दिया। हालांकि मौनी रॉय ने उन लोगों को ऐसा करने से मना भी किया लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। वो इस दौरान ऐसा करते रहे लेकिन किसी ने भी उन्हें वहां से हटाया नहीं।

Mouni Roy Post 2

Mouni Roy Post 2

उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह भी बताना जरूरी है कि स्टेज काफी ऊंचाई पर था और ये अंकल लोग लो एंगल से वीडियो बना रहे थे। जब किसी ने उन्हें रोकने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज की। मुझे अपना देश, अपने लोग, अपनी परंपराएं बहुत प्यारी हैं, लेकिन ये सब? हद है! मर्द होने का घमंड! मैं कभी भी अपने साथ होने वाली नेगेटिव चीजें पोस्ट नहीं करती। लेकिन ये सब। मेरे पास शब्द नहीं हैं।' मौनी रॉय के इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article