टीवी मसाला

"मेहनत करो तो लायक बन..." मनीषा रानी ने पूजा भट्ट के 'हीरोइन मटीरियल नहीं' कमेंट पर दिया जवाब

Manisha replied to Pooja Bhatt: बॉलीवुड अदाकारा पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। मनीषा रानी के साथ भी उनकी जुगलबंदी लोगों को कैफी पसंद आई थी। पूजा भट्ट ने शो के बाद मनीषा रानी को अच्छी एंटरटेनर बताया था लेकिन हीरोइन मटीरियल मानने के इंकार कर दिया था। मनीषा ने अब जकर इस बयान का जवाब दिया है।

Image

Image Source: Social Media

Manisha replied to Pooja Bhatt: बिग बॉस ओटीटी 2 तो आपको याद ही होगा, जिसमें पूजा भट्ट और मनीषा रानी ने हिस्सा लिया था। इस शो में मनीषा रानी बिगेस्ट एंटरटेनर बनकर उभरी थीं और पूजा भट्ट भी उनकी फैन हो गई थीं। मनीषा के ऐसे कई सारे जोक्स थे, जिनको पूजा भट्ट एन्जॉय करती थीं। शो से बाहर आने के बाद पूजा भट्ट ने खुलकर मनीषा रानी की तारीफ की थी लेकिन ये भी साथ में जोड़ दिया था कि वो अच्छी एंटरटेनर हैं लेकिन हीरोइन मटीरियल नहीं हैं। मनीषा रानी के फैंस को पूजा भट्ट का ये बयान कुछ खास पसंद नहीं आया था, जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपना जवाब दिया है। मनीषा रानी ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उन्होंने खुद पर काम किया है और अब जो पूजा भट्ट उन्हें देखेंगी तो ये मानने को मजबूर हो जाएंगी कि वो बदल चुकी हैं। (इसे भी पढ़ें: Jennifer Winget संग शादी की अफवाहों पर Karan Wahi ने तोड़ी चुप्पी, सच से पर्दा उठाकर बोले- कुछ रिश्ते...)

Pooja Bhatt

Pooja Bhatt

मनीषा रानी ने पूजा भट्ट के बयान का यूं दिया जवाब

मनीषा रानी ने फिल्मीज्ञान को दिए ताजा इंटरव्यू में कहा है कि पहले उन्हें एक्टिंग नहीं आती थी, वो बस वही चीजें करती थीं जो उनके दिल में आती थीं। मनीषा ने कहा है कि वक्त के साथ उन्होंने खुद को बदला है और अब उन्होंने एक्टिंग भी सीख ली है। मनीषा रानी के अनुसार, "उस वक्त पूजा जी ने मुझे एक्टिंग करते हुए नहीं देखा था। पूजा जी ने उस वक्त जो कुछ भी कहा था वो दिल दुखाने के लिए नहीं था बल्कि उन्होंने जो नोटिस किया वो कहा। हालांकि मुझे ऐसा लगता है कि अब अगर वो मुझे देखेंगी तो मानेंगी कि मैंने खुद पर काम किया है। अगर कोई इंसान खुद पर काम करता है या कुछ सीखने की कोशिश करता है तो वो बन सकता है, जिसके लायक भी वो नहीं था।" (इसे भी पढ़ें: The 50: गेम के बीच ही चोटिल हुए रजत दलाल, चार दिन में ही मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता)

Manisha Rani

Manisha Rani

मनीषा ने ये माना कि पहले उन्हें एक्टिंग की वो बारीकियां नहीं आती थीं, जो अब आती हैं। मनीषा के अनुसार, "पहले मुझे उतनी समझ नहीं थी, शायद मैं उतनी लायक नहीं थी जितनी अब हूं। अगर उन्होंने उस मनीषा को देखकर कुछ कहा तो ठीक है इट्स ओके। मुझे लगता है कि अब वो मुझे देखेंगी तो मेरे बारे में उनकी राय बदल जाएगी।"

बताते चलें कि मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 करने के बाद कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम किया, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ। इसके साथ-साथ वो इंटरनेट पर नई-नई चीजें फैंस के सामने पेश करती रहती हैं। हमें भी मनीषा की तरह ये उम्मीद है कि जब पूजा उन्हें देखेंगी तो मानेंगी की बिहार की रानी अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं और एक्टिंग भी उन्हें आ गई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article