टीवी मसाला

The 50: गेम के बीच ही चोटिल हुए रजत दलाल, चार दिन में ही मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2026, 03:12 PM IST

Rajat Dalal Hospitalized: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम रजत दलाल (Rajat Dalal) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रजत दलाल को चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद...

Image

Image Source: Rajat Dalal Instagram

Rajat Dalal Hospitalized: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में धमाल मचाने वाले स्टार रजत दलाल (Rajat Dalal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रजत दलाल अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी फीटनेस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन इस सब के बीच रजत दलाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रजत दलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है, जिसकी वजह से रजत दलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती हुए रजत दलाल

बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है जिसमें रजत दलाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। Filmygyan की रिपोर्ट के अनुसार, रजत दलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अपनी चोटों के बावजूद उन्होंने शो से वापस आने का फैसला किया है, वो भी सिर्फ अपने फैंस की वजह से। इस खबर के सामने आने के बाद रजत दलाल के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। रजत दलाल के फैंस सोशल मीडिया पर इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आए। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग। लेकिन आपको बता दें कि रजत दलाल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

'द 50' से जुड़ा है नाम

रजत दलाल का नाम सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के बाद अब शो 'द 50' में धमाल मचाने वाले हैं। अभी कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ था कि रजत दलाल इस शो का हिस्सा बनाने वाले हैं। इस शो में रजत दलाल समेत 50 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। ये शो 1 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसे फराह खान होस्ट कर रही हैं। रजत दलाल से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article