Jennifer Winget संग शादी की अफवाहों पर Karan Wahi ने तोड़ी चुप्पी, सच से पर्दा उठाकर बोले- कुछ रिश्ते...
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jan 28, 2026, 03:12 PM IST
Karan Wahi Breaks Silence On Marriage Rumors With Jennifer Winget: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में उन्हें और जेनिफर विंगेट को लेकर खबर आई कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन इस मामले पर अब खुद करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है।
फोटो क्रेडिट- करण वाही, जेनिफर विंगेट इंस्टाग्राम
Karan Wahi Breaks Silence On Marriage Rumors With Jennifer Winget: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करण वाही टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्हें पर्दे पर देखना उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद है। लेकिन हाल ही में करण वाही अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए। करण वाही को लेकर खबर आई थी कि वह और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। करण वाही (Karan Wahi) और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की शादी की खबरों ने मानो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया हो। उनके फैंस का कहना था कि अगर ये खबर सच है तो वे इस चीज से बेहद खुश हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है।
करण वाही (Karan Wahi) ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में अपनी और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की शादी की अफवाहों का सच बयां किया। एक्टर ने कहा, "ये गलत खबर है।" करण वाही ने अपने बयान से शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया। लेकिन एक्टर यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी कुछ स्टोरीज शेयर कीं और अपनी व जेनिफर विंगेट की शादी की अफवाहों पर तंज कसा। एक स्टोरी में करण वाही ने लिखा, "मुफ्त की पीआर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" वहीं अगली स्टोरी में करण वाही ने 'ये जवानी है दीवानी' के कबीर और अदिति की फोटो शेयर की, जिसपर लिखा था, "कुछ रिश्ते प्यार से भी ज्यादा बड़े होते हैं।" बता दें कि मूवी में कबीर और अदिति एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त होते हैं। वहीं करण वाही और जेनिफर विंगेट भी एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।
करण वाही (Karan Wahi) और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) एक साथ सोनी लिव पर रिलीज हुए शो 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' में भी नजर आ चुके हैं। इस वेब शो में करण वाही और जेनिफर विंगेट की केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में लोग उन्हें आगे भी प्रोजेक्ट्स में देखना चाहते हैं। दूसरी ओर जेनिफर विंगेट की ओर से मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।