टीवी मसाला

Nadim Qureshi संग दोस्ती पर उठे सवाल तो आग बबूला हुईं Mahhi Vij, फटकारते हुए बोलीं- थू है तुम लोगों पर...

Mahhi Vij Gets Angry On Trolls For Questioning Her Friendship With Nadim Qureshi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज बीते दिन अपने खास दोस्त नदीम कुरेशी संग पोस्ट शेयर करने के लिए निशाने पर आ गईं। हालांकि अंकिता लोखंडे ने बताया कि नदीम कुरेशी माही विज के लिए पिता समान हैं। वहीं अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जताई है।

Image

फोटो क्रेडिट- माही विज इंस्टाग्राम

Mahhi Vij Gets Angry On Trolls For Questioning Her Friendship With Nadim Qureshi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बीते कुछ दिनों से माही विज अपने और जय भानुशाली के तलाक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। जय भानुशाली और माही विज ने आपसी सहमति से शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया। वहीं तलाक के कुछ वक्त बाद माही ने खास दोस्त नदीम कुरेशी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने नदीम को जन्मदिन की बधाइयां तो दीं ही। साथ ही माही विज (Mahhi Vij) ने नदीम के लिए लिखा कि उनके साथ ये रिश्ता उनके दिल ने चुना है। उन्होंने अपने दोस्त को कैप्शन में 'आई लव यू' भी लिखा, जिससे एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने माही विज और नदीम कुरेशी की दोस्ती पर सवाल उठाने शुरू कर दिये। वहीं अब इस मामले पर माही विज ने चुप्पी तोड़ी है और वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को फटकार लगाई है।

माही विज (Mahhi Vij) ने उनकी और नदीम कुरेशी की दोस्ती पर सवाल उठाने वालों को कहा कि तुम लोगों पर थू है। माही विज ने वीडियो में लिखा, "सबने मुझे बोला कि मैं नजरअंदाज करूं। हमने एक-दूजे का सम्मान करते हुए तलाक लिया है तो लगता है आप लोगों को हजम नहीं हो रहा है, आप लोगों को विवाद चाहिए और गंदगी चाहिए। नदीम जो मेरा बेस्ट फ्रेंड है और हमेशा रहेगा। हमेशा से मैं उसके लिए पोस्ट डाल रही हूं और बीते 6 सालों से तारा उसे अब्बा बुलाती है। ये मेरा और जय का आपसी फैसला था कि तारा उसे अब्बा बुलाएगी। लेकिन आप लोगों ने 'अब्बा' शब्द को इतना घटिया कर दिया है, इतना गंदा कर दिया है। एक इंसान किसी चीज से गुजर रहा है और आप लोगों को कर्मा से डर नहीं लगता। आप लोग गंदगी के किसी भी हद तक गिर सकते हो।" (यहां देखें वीडियो)

माही विज (Mahhi Vij) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने वीडियो में आगे लिखा, "शर्म आनी चाहिए आप लोगों को। थू है आप लोगों पर। थू है आप लोगों पर जो आप मेरे और नदीम के बारे में इतनी घटिया चीजें लिख रहे हो। वो मेरी ही जिंदगी में गॉड फादर नहीं है, लेकिन इतने सारे लोग हैं जो उसका सम्मान करते हैं और मानते हैं उसे। आप कितने गंदे स्तर तक जा सकते हो। आप बेस्ट फ्रेंड्स को आई लव यू नहीं बोलते या अपने भाई को आई लव यू नहीं कहते? मैं कमेंट्स जो पढ़ रही हूं उसमें आधे तो नकली हैं। मुझे नहीं पता कि आप लोग क्या करना चाहते हैं। आप लोगों के सामने आएगा और यहीं पर सबको भुगतना है।"

माही विज (Mahhi Vij) ने बताया कि नदीम केवल उन्हीं के ही नहीं बल्कि जय भानुशाली के भी अच्छे दोस्त हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "जय का और हमारा जो ग्रुप है, हम नदीम को बहुत मानते हैं। नर्क दूर नहीं है उन लोगों के लिये जो ये घटिया चीजें लिख रहे हैं उसके बारे में जो मेरा दिल है, मेरी आत्मा है और मेरा सब कुछ है। वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है और अगर आप लोगों को समझ में नहीं आता है कि बेस्ट फ्रेंड क्या होता है तो नर्क में जाओ।" एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों को कहा कि तुम लोग हो घटिया, लेकिन मैं आप लोगों को ये करने नहीं दूंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article