Vivek Dahiya On Parenthood: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेद दहिया दो जुड़वां बेटों के माता पिता बन गए हैं। 26 मई को दिव्यांका ने अपने क्यूट बेटों को जन्म दिया, जिसके बाद से ही दिव्यांका और विवेक अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं। दिव्यांका ने अपने व्लॉग में बताया था कि कैसे बच्चों के आने के बाद उनकी नींद पूरी नहीं हो रही है और उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। अब बच्चों के पिता विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपनी बदली हुई लाइफ का खुलासा किया है और बताया है कि वह पिता बनने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa BTS Photos: अंश और प्रेरणा की मेहंदी सेरेमनी में प्यार में डूब जाएंगे राही-प्रेम, देखती रह जाएगी अनुपमा
विवेक दहिया ने बताई बच्चों को पहली बार देखने की भावना
विवेक दहिया ने हाल ही में ईटाइम्स से खास बातचीत की। इस मौके पर विवेक ने बताया वह अपने बच्चों के लिए पहले दिन से काफी प्रोटेक्टिव महसूस कर रहे हैं और अब जिंदगी को देखने का नजरिया उनका बदल गया है। विवेक ने कहा कि अभी उन्हें पिता बनने का एहसास थोड़ा बहुत ही हुआ है। अभी बच्चे सिर्फ दो हफ्ते के हुए हैं। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि मेरे पिता बनने का एक्सपीरियंस पूरा ले लिया है। मैं इस सफर के लिए काफी एक्साइटेड हूं। विवेक ने आगे कहा, 'मैं दिव्यांका के साथ ऑपरेशन थिएटर में गया था और मुझे पांच-छह घंटे लग गए थे ये समझने में कि वो वाकई मेरा और दिव्यांका का हिस्सा है। जब मुझे बच्चों के रोने की आवाज आई तो मैं तुरंत उठ गया और उनकी तरफ भाग पड़ा। जिंदगी में मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ था और मैं समझ गया कि अब से ऐसा ही होने वाला है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss में कैमरे से बचकर इंटीमेट होते हैं कंटेस्टेंट्स? Divya Agarwal ने शो का किया पर्दाफाश
divyanka thripathi-vivek dahiya (photo credit- instagram)
