टीवी मसाला

Laughter Chefs 3 से देबीना और गुरमीत चौधरी का भी कटा पत्ता, ये OG स्टार्स फिर संभालेंगे कमान!

Laughter Chefs 3: टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि इस सीजन मेकर्स एक बड़ा फेर-बदल कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं शो में टीआरपी के चक्कर में दोबारा पुराने स्टार्स की एंट्री होने जा रही है। जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Laughter Chefs 3: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chefs 3) इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। सीजन 3 के साथ ये शो टीवी पर लौटा लेकिन नई स्टारकास्ट के साथ। पहले तो लाफ्टर शेफ 3 को पसंद किया जा रहा था लेकिन धीरे-धीरे इसकी टीआरपी गिरने लगी। टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाला ये शो आज रेटिंग के लिए मोहताज हो गया। अब उड़ती उड़ती खबर हाथ लगी है कि शो 'लाफ्टर शेफ 3' में बड़ा फेर-बदल होने जा रहा है जिसमें नई स्टारकास्ट को हटाकार पुराने कलाकारों को लाकर रिप्लेस कर दिया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chefs 3) से ईशा सिंह, ईशा मालवीय, विवियन डिसेना के बाद अब गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी को भी बाहर कर दिया गया है। जी हाँ, किसी स्टार ने अपने बड़े प्रोजेक्ट के चलते शो को अलविदा कहा तो अन्य ने टीआरपी और मेकर्स के फैसले के चलते। कहा जा रहा है कि शो में दोबारा नजर आएंगे विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, सुदेश लहरी और निया शर्मा। मेकर्स ने फैसला लिया है कि पुराने कलाकारों को दोबारा शो में लाकर टीआरपी बटोरने का मौका वो नहीं छोड़ेंगे। देखना दिलचस्प होगा की क्या मेकर्स का ये प्लान सक्सेसफुल होगा या नहीं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। जनता को अपकमिंग शो का काफी इंतजार रहेगा।

वहीं बात करें शो 'लाफ्टर शेफ 3' की तो इसमें चेंजस फिनाले के बाद होगा जिसमें टीम छुरी वर्सेज कांटा टीम के बीच आखिरी मुकाबला होगा। अब कौनसी टीम ये मुकाबला जीतेगी ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। बात करें शो में कुछ दिनों पहले अर्जुन बिजलानी लौटे जिन्होंने करण कुंद्रा की जगह ली। वहीं अपकमिंग एपिसोड में 'लाफ्टर शेफ 3' के मंच पर सनी लियोनी, निया शर्मा और करण कुंद्रा अपना शो 'सप्लीटसविला' का प्रोमोशन करने पहुंचेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article