टीवी मसाला

Munawar Faruqui के पैर में हुआ फ्रैक्चर, फोटो देख बढ़ी फैंस की चिंता; अब खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट

Munawar Faruqui Leg Got Fracture: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उनकी तस्वीर देख फैंस की चिंता भी बढ़ गई है।

Image

मुनव्वर फारूकी के पैर में हुआ फ्रैक्चर, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Munawar Faruqui Leg Got Fracture: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मुनव्वर फारूकी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके घर बेटी ने जन्म लिया, जिसकी खुशखबरी मुनव्वर फारूकी ने फैंस के साथ भी साझा की थी। लेकिन हाल ही में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीर अपनी सोशल मीडिया पर भी साझा की, जिसे देखते ही फैंस को भी चिंता होने लगी। हालांकि अपना हेल्थ अपडेट साझा करते हुए मुनव्वर फारूकी ने बताया कि वह ठीक हैं। यह भी पढ़ें: Mahadev & Sons: सीन्स कटते ही Manasi Salvi ने पकड़ी पतली गली, बीच में छोड़ा शो; अब मेकर्स लेंगे कानूनी एक्शन!

मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पैर की फोटो शेयर की थी, जिसपर प्लास्टर नजर आया। मुनव्वर फारूकी की ये तस्वीर देखते ही उनके फैंस की चिंता बढ़ गई और उन्होंने 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss) विजेता के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं फैंस को परेशान देख मुनव्वर फारूकी ने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना हेल्थ अपडेट साझा किया। उन्होंने लिखा, "शुक्रिया आप सबका हाल-चाल पूछने के लिए। मेरा हाल ठीक है, चाल थोड़ी गड़बड़ है। आराम करेंगे और ठीक हो जाएंगे। ब्रेक नाम की चीज मुझे समझ नहीं आती है, मुझे हर दिन काम करना है और ये ही आता है। लेकिन शायद ये साइन हो। आप सबसे जल्द मिलुंगा, दुआ में याद रखना।" यह भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी का शो देखने पहुंचे बिग बॉस के दोस्तों का हुआ मीटअप, करणवीर मेहरा ने शहनाज गिल के साथ की जमकर मस्ती

munawar faruqui

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की इस पोस्ट ने फैंस को राहत देने का काम किया। बता दें कि अभी तक फ्रैक्चर की वजह सामने नहीं आई है। इन सबसे इतर मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला चंद दिनों पहले ही एक बेटी के मम्मी-पापा बने हैं। मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला ने अपनी बेटी का नाम बरीरा मुनव्वर फारूकी रखा है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article