Ankita Lokhande And Vicky Jain Gau Seva: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी नोंक-झोंक और उनका रोमांस अक्सर लाइमलाइट बटोरता है। लेकिन काम से इतर दोनों हाल ही में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर की बैंगलोर स्थित गौशाला पहुंचे। जहां पहुंचकर दोनों ने जमकर गौसेवा भी की। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने कई इंस्टाग्राम स्टोरीज भी साझा की हैं, जिसमें वह गौसेवा के तहत गाय के गोबर साफ करती नजर आईं। यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने TV को कहा अपना मायका , Bigg Boss 17 की अपनी जर्नी देखकर फुट-फुट कर रोई एक्ट्रेस
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की सादगी देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। गौशाला पहुंचकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपना स्टारडम और शोहरत भूल गए। उन्होंने आम लोगों की तरह गौशाला में गाय की सेवा की। वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन साथ में गाय को चारा खिलाते नजर आए। वहीं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी साझा की, जिसमें दोनों गौशाला में पड़े गोबर को साफ करते दिखाई दिये। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर जरा भी झिझक नजर नहीं आई। बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बताया कि उनका ये अनुभव काफी अच्छा रहा। यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे से पहले इस एक्ट्रेस को दिलो जान से प्यार करते थे Vicky Jain, 5 साल तक चला रिश्ता

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विक्की जैन (Vicky Jain) अपने वीडियो में कहते नजर आए, "ये अद्भुत था और इससे अच्छा अनुभव आपको कहीं भी नहीं हो सकता है। सभी गाय में एक खास बात है और कोई भी गुस्सैल नहीं है।" दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे भी उनके साथ मौजूद नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान नजर आई। बता दें कि अंकिता लोखंडे ने टीवी की दुनिया में 'पवित्र रिश्ता' की अर्चना बनकर सुर्खियां बटोरी थीं। आज भी अंकिता लोखंडे को इस किरदार के नाम से जाना जाता है।
