Rupali Ganguly Demand Ban Elephant Rides: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी की फोटो वायरल हो रही है, जिसे फोटोग्राफर ने पिंक कलर से रंगवाकर सूट किया है। इस हाथी पर एक मॉडल भी बैठी दिख रही है जिसने भी पिंक कलर से खुद को रंगा हुआ है। ये फोटो राजस्थान से सामने आई है और इस पर अब लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। इतना ही नहीं, इस हाथी की कथित मौत के बाद ये विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर अब ये बहस शुरू हो गई है कि क्या कलर की वजह से हाथी की मौत हुई है? इन सवालों के बीच रूपाली गांगुली ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाई है।
रुपाली गांगुली ने प्रधामंत्री से की ये मांग
अनुपमा फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पेटा (PETA) सपोर्टर हैं। वह जानवरों के हक के लिए आए दिन अपनी आवाज उठाती है और अब रुपाली गांगुली ने वायरल हाथी के सामने आने के बाद हाथियों की सवारी पर सवाल उठाए हैं और उसे सीधा बैन करने की डिमांड की है। रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी को लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा, 'इस घटना ने पूरे भारत और विदेशों में लोगों को आहत किया है, जो दर्शाता है कि हाथी के शोषण के खिलाफ जनता अब कितनी दृढ़ता से महसूस करती है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे पर, आपने वन्यजीव संरक्षण के महत्व को साझा किया। इसी भावना से प्रेरित होकर, मैं विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूं कि भारत सभी हाथी की सवारी को बंद करे, जैसा कि इंडोनेशिया ने किया है, और रोबोटिक हाथियों, सजावटी इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य गैर-पशु विकल्पों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि हमारे राष्ट्रीय धरोहर पशु को क्रूर तमाशों में इस्तेमाल होने से बचाया जा सके।'
instagram- photo credit
क्या है हाथी को रंगने वाला ये विवाद?
बता दें कि राजस्थान के जिस हाथी की फोटो वायरल हो रही है, उसका नाम चंचल है और उसकी उम्र 70 साल की रही है। फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा साल 2025 के दिसंबर में भारत यात्रा पर आई थी और तब ही उन्होंने ये शूट किया था लेकिन अब ये वायरल हो रहा है और चंचल हाथी की मौत भी पिछले महीने की हुई है। हालांकि, अब तक ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है कि हाथी पर कलर किए जाने की वजह से उसकी मौत हुई है, लेकिन हाथी को रंगने का ये विवाद बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग फोटोग्राफर को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
