टीवी मसाला

BB Marathi 6: विशाल कोटियन ने किया राकेश बापट पर हमला, अब परिवार ने की एक्शन की मांग; जारी किया नोटिस

Bigg Boss Marathi 6 Raqesh Bapat Family Slams Vishal Kotian: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 6' में विशाल कोटियन ने नॉमिनेशन टास्क के बीच राकेश बापट पर हमला किया, साथ ही उनकी निजी जिंदगी पर भी कमेंट किये। इस मामले को लेकर अब राकेश के परिवार ने उनके खिलाफ एक्शन की मांग की है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Bigg Boss Marathi 6 Raqesh Bapat Family Slams Vishal Kotian: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 6' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं चोड़ी है। 'बिग बॉस मराठी 6' में कंटेस्टेंट्स गेम में टिके रहने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में शो में राकेश बापट और विशाल कोटियन के बीच जमकर झगड़ा हुआ। नॉमिनेशन टास्क में विशाल कोटियन ने न केवल राकेश बापट पर हमला किया। बल्कि उनकी निजी जिंदगी पर भी टिप्पणी की। विशाल कोटियन ने राकेश बापट (Raqesh Bapat) के तलाक और पुराने रिश्तों को झगड़े में खींचने की कोशिश की। विशाल कोटियन (Vishal Kotian) की इस हरकत से दर्शकों में तो नाराजगी दिखी ही, साथ ही अब एक्टर के परिवार ने भी नोटिस जारी किया है। राकेश बापट के परिवार ने विशाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राकेश बापट (Raqesh Bapat) के परिवार ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि राकेश पूरे विश्वास के साथ इस शो का हिस्सा बने थे और उन्हें लगा था कि 'बिग बॉस मराठी 6' शिष्टता को बरकरार रखेगा, सम्मानपूर्वक रहेगा, और एक पारिवारिक शो बना रहेगा। नोटिस में लिखा नजर आया, "अपने पूरे सफर में राकेश ने गरिमा बनाए रखी। उन्होंने निजी मामलों के आधार पर किसी को भी नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की। ये बताना जरूरी है कि बिग बॉस के नियम और कानूनी कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को घर के बाहर के मामले पर बात करने और निजी मुद्दों के आधार पर निशाना बनाने की सख्त मनाही है। इसके उल्लंघन से उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, यहां तक कि शो से बाहर भी किया जा सकता है।"

राकेश बापट (Raqesh Bapat) के परिवार ने नोटिस में लिखा कि इन सबके बाद भी विशाल कोटियन (Vishal Kotian) ने लगातार नियमों का उल्लंघन किया है। विशाल को आड़े हाथों लेते हुए परिवार ने कहा, "शुरुआत से ही और अब तो सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं। ये बहुत ही गंभीर और अस्वीकार्य है। सबसे ज्यादा खराब बात यह है कि इसमें केवल बातों सले ही उकसाना शामिल नहीं था, बल्कि दिखाया गया कि शारीरिक तौर पर भी हाथापाई हुई है, निजी सीमाओं को लांघा गया और कैमरे पर ही शारीरिक आक्रामकता दिखाई गई, जो कि शो के नियम, प्रावधानों का उल्लंघन है।" परिवार ने नोटिस में जाहिर किया कि वे इन चीजों से निराश हैं और विशाल कोटियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। राकेश बापट के परिवार ने रितेश देशमुख से भी इसपर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article